Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

राजस्थान पब्लिक स्कूल जखराना में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व

03 Sep 2026, 06:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजस्थान पब्लिक स्कूल जखराना में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व - MAHENDRAGARH, हरियाणा

राजस्थान पब्लिक स्कूल जखराना में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व
जखराना। राजस्थान पब्लिक स्कूल जखराना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में लड्डू गोपाल जी की आकर्षक झांकी एवं फेरी निकालकर की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने दही हांडी फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं को जीवंत किया। विद्यार्थियों ने ‘बता मेरे यार सुदामा रे’ प्रस्तुति के माध्यम से श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की महानता को दर्शाया।

वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बाल गोपाल का रूप धारण कर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार यादव एवं चेयरपर्सन डॉ.

उषा यादव ने सभी को सफल आयोजन एवं जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। संस्था के डायरेक्टर डॉ.

मुकेश यादव ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर एडवोकेट पीयूष यादव, विद्या भारती पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉ.

रविन्द्रा यादव, बीएड प्राचार्य डॉ. सुभाष सिंह, पीजी प्राचार्य डॉ.

लोकेश कुमार, किड्स ब्लॉक इंचार्ज राधा चूग, आईटीआई प्राचार्य सतीश कुमार सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
Siddharthnagar14 Sep

सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद प्रभारी मंत्री एवं श्रम,…

पूरी खबर पढ़ें →
महुली में ऐतिहासिक रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने कराया रिहर्सल का शुभारंभ
Sonbhadra14 Sep

महुली में ऐतिहासिक रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने कराया रिहर्सल का शुभारंभ

विधि-विधान से रामायण पूजन के बाद नारियल फोड़कर शुरू हुआ रिहर्सल, 8 अक्टूबर से होगा श्रीरामलीला का भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्कृष्ट शिक्षकों एवं विशिष्ट प्रतिभाओं के सम्मान से बढ़ा शिक्षा एवं समाजसेवा का मान
Mahendragarh13 Sep

उत्कृष्ट शिक्षकों एवं विशिष्ट प्रतिभाओं के सम्मान से बढ़ा शिक्षा एवं समाजसेवा का मान

उत्कृष्ट शिक्षकों एवं विशिष्ट प्रतिभाओं के सम्मान से बढ़ा शिक्षा एवं समाजसेवा का मान रेवाड़ी, 13 सितंबर। स्वर्गीय…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं: मुकेश वालिया गौ सेवक नारनौल।
Mahendragarh13 Sep

गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं: मुकेश वालिया गौ सेवक नारनौल।

गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं: मुकेश वालिया गौ सेवक नारनौल। श्री उपचार गौशाला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!