पिता की पुण्यतिथि पर दीपक कुमार ने गौसेवा कर दी श्रद्धांजलि
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पिता की पुण्यतिथि पर दीपक कुमार ने गौसेवा कर दी श्रद्धांजलि
नारनौल। श्री अनाथ गौशाला नारनौल के प्रांगण में बसीरपुर निवासी दीपक कुमार ने अपने पिता स्वर्गीय राकेश कुमार यादव की पुण्यतिथि पर गौसेवा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर दीपक कुमार ने सपरिवार गौशाला पहुंचकर सर्वप्रथम गौमाता का विधिवत पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी माता मीना देवी, सुमित्रा व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पिता की आत्मा की शांति के लिए गौमाता को हरा चारा खिलाया।
श्री अनाथ गौशाला के प्रधान उज्जन पाल ने कहा कि पितरों की पुण्यतिथि पर गौसेवा करना भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि जो संतान अपने पितरों की स्मृति में गौसेवा करती है, उससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-समृद्धि, धन-धान्य व वंश वृद्धि की प्राप्ति होती है।
उन्होंने कहा कि गौसेवा से सभी शुभ कार्यों में सफलता की कामना की जाती है। इस अवसर पर गौशाला उपप्रधान अजीत सिंह, सचिव खेमचंद शर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, गौशाला सदस्य दलीप यादव, सुभाष जांगिड़, नितिन गुप्ता, प्रकाश सैनी, बीर सिंह फौजी सहित काफी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर हरा चारा कटवाकर गौमाता को खिलाया और स्वर्गीय राकेश कुमार यादव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा के गुरुग्राम मे सफायर 90 माल मे रात पुलिस ने कई स्पा सेंटरो पर छापे मारे। छापामारी…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल की जिला पुलिस लाइन आज साप्ताहिक पुलिस प्रेड का निरीक्षण SP करन गोयल ने किया। इस मौके…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता रविराज भाटी | झाबुआ झकनावदा। ग्राम झकनावदा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…
पूरी खबर पढ़ें →
यूपी सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति तावड़ू पहुंचे, बोले- समाज को पहचान दिलाने के लिए करना होगा संघर्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन पारंपारिक कलाकृती नृत्य व डान्सिंग देखावे लोकांन पुढे सादर केले विसर्जन…
पूरी खबर पढ़ें →
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दैनिक भास्कर के 24 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नागपुर टेकड़ी श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।