Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

जन्माष्टमी पर विद्या भारती पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

03 Sep 2026, 06:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जन्माष्टमी पर विद्या भारती पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित - MAHENDRAGARH, हरियाणा

जन्माष्टमी पर विद्या भारती पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
निजामपुर। विद्या भारती पब्लिक स्कूल, निजामपुर के प्रांगण में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्था के चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार यादव एवं वाइस चेयरपर्सन डॉ. उषा यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 7 व 10 के बच्चों ने गणेश जी वंदना से की।

इसके बाद किड्स ब्लॉक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘मैं निकला गड्डी ले के’ (नर्सरी कक्षा), ‘छोटी-छोटी गैया’ (एल.के.जी.), ‘मैं बरसाने की छोरी’ (यू.के.जी.) तथा ‘सांव‍रिया सेठ’ (कक्षा प्रथम) पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इसी क्रम में कक्षा 2 के छात्रों ने ‘कान्हा सो जा जरा’, कक्षा 3 के बच्चों ने ‘केसरी के लाल’, कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने ‘गो-गो गोविंदा’, कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने ‘मैया यशोदा’, कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने ‘वो कृष्णा है’, कक्षा 7 की छात्राओं ने ‘गोविंदा आला रे’ तथा कक्षा 8 की छात्राओं ने ‘राधा कैसे ना जले’ आदि प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कक्षा 9 व 10 के छात्रों ने हास्य नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन डॉ.

उषा यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उत्साह, प्रेम और कर्मठता के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एडवोकेट पीयूष यादव एवं निदेशक रवीन्द्र यादव ने बच्चों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्राचार्य अजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सामाजिक परिवर्तन एवं वैज्ञानिक युग में भगवान श्रीकृष्ण की जीवनशैली और आदर्शों का महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं समाज को भगवान श्रीकृष्ण की सत्यनिष्ठा और कर्मठता के सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ahmednagar20 Sep

संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन

संगमनेर शहर संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन रविवार रोजी दुपारी चार वाजता पूर्ण पारंपारिक कलाकृती नृत्य…

पूरी खबर पढ़ें →
अरविंद जायसवाल लगातार पांचवीं बार बने श्री राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी के अध्यक्ष
Sonbhadra20 Sep

अरविंद जायसवाल लगातार पांचवीं बार बने श्री राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी के अध्यक्ष

66 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प, डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को सचिव की जिम्मेदारी;…

पूरी खबर पढ़ें →
वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Chittorgarh20 Sep

वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। रविवार को नगर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
कानावास में जगद गुरु भगवान बाबा श्री श्री चंद्र जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित।
Pali20 Sep

कानावास में जगद गुरु भगवान बाबा श्री श्री चंद्र जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

कानावास में जगद गुरु भगवान बाबा श्री श्री चंद्र जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित। पाली रोहट…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाजी के दरबार में पहुंची हनुमान अंश की निर्माता, महाराज श्री का लिया आशीर्वाद,कहा बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा बताना सौभाग्य होगा
Sagar20 Sep

बालाजी के दरबार में पहुंची हनुमान अंश की निर्माता, महाराज श्री का लिया आशीर्वाद,कहा बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा बताना सौभाग्य होगा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देश ही नहीं विदेशों में भी धूम मचा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!