Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान और जागरूकता ट्रेंनिग करवाई गई।* *सही जानकारी और जागरूकता से एचआईवी एड्स को फैलने से रोका जा सकता है डॉ अमित चौधरी*

03 Sep 2026, 10:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान और जागरूकता ट्रेंनिग करवाई गई।* *सही जानकारी और जागरूकता से एचआईवी एड्स को फैलने से रोका जा सकता है डॉ अमित चौधरी* - MAHENDRAGARH, हरियाणा

*राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान और जागरूकता ट्रेंनिग करवाई गई।*
*सही जानकारी और जागरूकता से एचआईवी एड्स को फैलने से रोका जा सकता है डॉ अमित चौधरी*

आज दिनांक 3 सितम्बर 2026 में राजकीय महिला महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय नारनौल के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ अशोक कुमार के दिशा-निर्देश में और जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ अमित चौधरी की अध्यक्षता में जिला एचआईवी एड्स सोसायटी द्वारा संचालित रेड रिबन क्लब के सानिध्य में आईसीटीसी टीम द्वारा जिला स्तरीय पीयर एजुकेटर और नोडल अधिकारी की एच आई वी एड्स ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय ट्रेंनिग को डीटीओ और एचआईवी एड्स नोडल अधिकारी नवीन कुमार की रहनुमाई में डॉ कृष्ण कुमार नर्सिंग आफिसर, श्री दिनेश कुमार तथा अंकित कुमार, सरीता गितिका, सुनीता काउंसलर्स द्वारा नोडल अधिकारी और पीयर एच आई एड्स जागरूकता ट्रेंनिग करवाई गई।इस ट्रेंनिग में राजकीय महाविद्यालय नारनौल के जिला रेड रिबन कोऑर्डिनेटर और सहसंयोजक डॉ चंद्रमोहन द्वारा जिला महेंद्रगढ़ के सभी महाविद्यालयों से आए रेड रिबन क्लब नोडल आफिसर्स व उनके साथ आए 55 पीयर एजुकेटर को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालयों में रेड रिबन क्लब द्वारा संचालित सभी प्रकार की गतिविधियों और प्रतियोगिताओं व अन्य सभी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस अवसर पर उनके सानिध्य में एड्स जागरूकता रैली और जागरूकता शपथ दिलाई गई।इस जिला स्तरीय ट्रेंनिग में 10 नोडल अधिकारी और 55 पीयर एजुकेटर शामिल रहे। इस दौरान राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल के प्राचार्य और जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ अमित चौधरी ने विधार्थियों को एड्स व मानसिक स्वास्थ्य विषय पर जागरूक किया । उन्होंने बताया कि सही जानकारी और जागरूकता से एचआईवी एड्स को फैलने से रोका जा सकता है । इस जिला स्तरीय ट्रेंनिग में सरकारी हॉस्पिटल से आएं डॉ कृष्ण कुमार ने एड्स गलत धारणा और एड्स कैसे फैलता है व इससे बचने के लिए हमें कौन-कौन सी विभिन्न दवाईयों का उपयोग करना चाहिए इसके बारे में बताया। इसके अलावा डॉ सरिता ने एसटीडी और एचआईवी एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा की। इस जिला स्तरीय ट्रेंनिग के साथ इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें डॉ स्वेता छावड़ा, डॉ सुभाष डॉ रेखा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इन प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता में राजकीय शिक्षण महाविद्यालय नारनौल से प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय प्रथम और राजकीय महाविद्यालय सतनाली दिव्तीय और राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी तृतीय स्थान पर रहा, पोस्टर मेकिंग में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल ने प्रथम और राजकीय महाविद्यालय नारनौल दिव्तीय और राजकीय महाविद्यालय अटेली तृतीय स्थान पर रहें।तथा स्लोगन में राजकीय शिक्षण महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर, राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ ने क्रमशः प्रथम , दिव्तीय स्थान प्राप्त किया। अंत में महाविद्यालय उपप्राचार्य डॉ आरपी सिंह ने सभी अतिथियों जिला महेंद्रगढ़ से आएं सभी नोडल अधिकारियों और पीयर एजुकेटर्स का महाविद्यालय में पहुंचने और जिला स्तरीय ट्रेनिंग में भाग लेने पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ चन्द्र मोहन, जिला को-ऑर्डिनेटर और सह संयोजक रेड रिबन क्लब, जिला महेंद्रगढ़

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शरीर के घाव भरने में मदद करेगी यह स्मार्ट बैंडेज;आईआईटी रुड़की में हुआ शोध
Haridwar12 Sep

शरीर के घाव भरने में मदद करेगी यह स्मार्ट बैंडेज;आईआईटी रुड़की में हुआ शोध

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat September 11, 2026 हरिद्वार। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’
Moradabad11 Sep

कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’

शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…

पूरी खबर पढ़ें →
पिहोवा में रविवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
Kurukshetra11 Sep

पिहोवा में रविवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

पिहोवा (एडिटर रोहित कुरुक्षेत्र)-33 केवी उप-केंद्र पिहोवा से जुड़े कई 11 केवी फीडरों पर रविवार, 13 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!