Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

जमीन किसी की, ब्याना किसी का, 4 एकड़ जमीन के नाम पर ऐंठे 71 लाख…

12 Sep 2026, 12:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जमीन किसी की, ब्याना किसी का, 4 एकड़ जमीन के नाम पर ऐंठे 71 लाख... - KURUKSHETRA, हरियाणा

कुरुक्षेत्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में चनारथल निवासी कुलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर जमीन का फर्जी रिकॉर्ड दिखाकर शिकायतकर्ता से 71 लाख रुपए बतौर ब्याना ले लिए।

आरोपी को अदालत में पेश किया गया। 4 एकड़ जमीन बेचने का हुआ था इकरारनामा
पुलिस को दी शिकायत में पटियाला, पंजाब निवासी दविन्द्र सिंह ने बताया कि 12 अगस्त 2025 को चनारथल निवासी हरविन्द्र सिंह, जो फिलहाल पांडो जिला यमुनानगर में रहता है, ने उसके साथ 4 एकड़ जमीन 62 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से बेचने का इकरारनामा किया था।

इकरारनामे के अनुसार उसे जमीन का फ्रंट वाला हिस्सा दिया जाना तय हुआ था। 71 लाख रुपए दिए थे ब्याने के रूप में
शिकायतकर्ता के अनुसार नरमैल सिंह और सोनू निवासी चनारथल के कहने पर उसने 71 लाख रुपए ब्याने के रूप में दे दिए थे और इसकी बाकायदा लिखापढ़ी भी करवाई गई थी।

बाद में उसे पता चला कि आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी फर्द के माध्यम से अपने नाम गलत रकबा दिखाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। न रकम लौटाई, न जमीन की रजिस्टरी करवाई
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी न तो उससे लिए गए 71 लाख रुपए वापस कर रहे थे और न ही जमीन की रजिस्टरी करवा रहे थे।

शिकायत के आधार पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई।

आर्थिक अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार
आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक राजेश कुमार और उप निरीक्षक हर्षवर्धन की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 सितंबर को आरोपी कुलबीर सिंह निवासी चनारथल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi12 Sep

फलोदी जिले मै नगर निकाय एवं नगरपालिका का चुनाव शान्ति तरिके से समपन्न

नगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार
Indore12 Sep

इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार

इंदौर, विशेष संवाददाता: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से प्रदेश के सार्वजनिक बस परिवहन को हाईटेक बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!