Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sant Kabir Nagar

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

12 Sep 2026, 12:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान - SANT KABIR NAGAR, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों की सघन चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में संचालित देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण एवं चेकिंग की गई ।

पुलिस टीमों द्वारा दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं संचालन की जांच की गई तथा दुकानदारों/सेल्समैन को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस टीमों द्वारा शराब की दुकानों के खोलने एवं बंद करने के निर्धारित समय के संबंध में सेल्समैन को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि दुकानों को शासन द्वारा निर्धारित समय के अनुसार ही खोला एवं बंद किया जाए ।

निर्धारित समय के बाद शराब की बिक्री न करने तथा दुकान पर किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने देने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए । इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे एवं अन्य खुले स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों की चेकिंग की गई ।

ऐसे व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन न करने तथा कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक मर्यादा बनाए रखने के संबंध में आवश्यक हिदायत दी गई । पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर भी सतर्क दृष्टि रखी गई ।

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी, निर्धारित समय का पालन, अवैध बिक्री/अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान जारी रखा जाएगा। संतकबीरनगर पुलिस आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।
Mahrajganj12 Sep

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi12 Sep

फलोदी जिले मै नगर निकाय एवं नगरपालिका का चुनाव शान्ति तरिके से समपन्न

नगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार
Indore12 Sep

इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार

इंदौर, विशेष संवाददाता: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से प्रदेश के सार्वजनिक बस परिवहन को हाईटेक बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान
Hathras12 Sep

NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान

हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!