सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम

हाथरस सिकंदराराव। नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुमा की नमाज के बाद जामा मस्जिद से सीरत कमेटी के अध्यक्ष हबीब कुरैशी के नेतृत्व में जुलूस का शुभारंभ हुआ। जुलूस-ए-मोहम्मदी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ इसका स्वागत किया। इसके बाद जुलूस अंसारियां स्कूल पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद के कई थानों का पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर तैनात रहा। वहीं, जुलूस-ए-मोहम्मदी को सफल बनाने के लिए सीरत कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रात-दिन मेहनत की। जुलूस के दौरान अनुशासन और आपसी भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला। सिकंदराराव। नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुमा की नमाज के बाद जामा मस्जिद से सीरत कमेटी के अध्यक्ष हबीब कुरैशी के नेतृत्व में जुलूस का शुभारंभ हुआ। जुलूस-ए-मोहम्मदी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ इसका स्वागत किया। इसके बाद जुलूस अंसारियां स्कूल पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद के कई थानों का पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर तैनात रहा। वहीं, जुलूस-ए-मोहम्मदी को सफल बनाने के लिए सीरत कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रात-दिन मेहनत की। जुलूस के दौरान अनुशासन और आपसी भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला। शुक्रवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रंग में सराबोर नजर आया, जब पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह, श्रद्धा और अनुशासन के साथ कस्बे की जामा मस्जिद से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। हजारों की संख्या में शामिल लोगों ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया।
सीरतुन्नबी कमेटी के नेतृत्व में निकला यह भव्य जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। हरे झंडों, धार्मिक नारों, नातिया कलामों, आकर्षक झांकियों, ऊंट-घोड़ों और सजे-धजे वाहनों ने जुलूस की भव्यता में चार चांद लगा दिए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर उठा।
जुलूस के दौरान सिकंदराराऊ की गंगा-जमुनी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का अनूठा दृश्य देखने को मिला।
समाजवादी पार्टी के नेता बनी सिंह बघेल, पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राणा, डॉ. ललित बघेल, सुमंत किशोर सिंह समेत अनेक गणमान्य लोगों ने जुलूस पर फूल बरसाकर स्वागत किया। वहीं गुप्ता स्वीट्स के संचालक दिलीप गुप्ता ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए शरबत एवं जलपान की व्यवस्था कर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की पूर्व अध्यक्ष पति नगर पालिका परिषद एवं प्रवक्ता एम.आई. इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ इकराम कुरैशी ने अपनी टीम के साथ अतिथियों एवं जुलूस में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सम्मान स्वरूप शॉल ओढ़ाकर अतिथियों का अभिनंदन भी किया गया।
सीरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष हबीब कुरैशी तथा नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी ने भी पुष्पवर्षा कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व प्रेम, और मानवता का संदेश देता है तथा समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है।
जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजामों के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में नगर की साझा संस्कृति, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का अनुपम दृश्य देखने को मिला, जिसे लोगों ने सिकंदराराऊ की पहचान और भाईचारे की मिसाल बताया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






