नगरीय निकाय चुनाव-2026* नगरीय निकाय चुनाव को लेकर ‘सूखा दिवस’ घोषित, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किये आदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अवधेश मीना ने विभिन्न चरणों के तहत 'सूखा दिवस' (ड्राई डे) घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चुनाव क्षेत्रों और मतगणना के दिनों में शराब की बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित नगर निकाय के निर्वाचन क्षेत्र में मतदान दिवस एवं मतदान समाप्ति पर पूर्ण होने वाले 48 घंटे की अवधि तक सूखा दिवस घोषित किया है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण (डीडवाना, लाडनूं, बोरावड एवं कुचामनसिटी): मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व यानी दिनांक 07 सितंबर 2026 को सायंकाल 06:00 बजे से मतदान दिवस 09 सितंबर 2026 को सायंकाल 06:00 बजे तक पूर्ण सूखा दिवस रहेगा। तथा द्वितीय चरण के लिए (मकराना, खाटू खुर्द, परबतसर एवं नांवा): मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व यानी दिनांक 9 सितंबर 2026 को सायंकाल 06:00 बजे से मतदान दिवस 11 सितंबर 2026 को सायंकाल 06:00 बजे तक सूखा दिवस प्रभावी रहेगा।
साथ ही संपूर्ण डीडवाना-कुचामन जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना के दिन यानी दिनांक 14 सितंबर 2026 को पूर्ण रूप से सूखा दिवस घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी, नागौर को निर्देशित किया है कि उक्त तिथियों और समय के दौरान निर्वाचन क्षेत्रों में शराब की दुकानों को पूर्णतः बंद रखा जाए और नियमों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह करीब…
पूरी खबर पढ़ें →
उम्र भी नहीं डिगा सकी लोकतंत्र में आस्था: कठूमर में 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान केंद्र पहुंचकर…
पूरी खबर पढ़ें →
Pali रोहट : निजी बस ने बाइक को मारी टक्कर शुक्रवार 11 सितंबर 2026 हादसे में विवाहित महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधाओं को डिजिटल…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले की बंडा विधानसभा क्षेत्र में हुई दुखद…
पूरी खबर पढ़ें →
हमीरपुर में नाला निर्माण और अतिक्रमण के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों में तीखी नोकझोंक हमीरपुर में नाला निर्माण और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।