Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: नगर निगम सिंगरौली का अतिक्रमण विरोधी अभियान गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। अतिक्रमण विरोधी अभियान शारदा लाज सब्जी मंडी से बस स्टैंड तक चली कार्रवाई।

04 Sep 2026, 09:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: नगर निगम सिंगरौली का अतिक्रमण विरोधी अभियान गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। अतिक्रमण विरोधी अभियान शारदा लाज सब्जी मंडी से बस स्टैंड तक चली कार्रवाई। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: नगर निगम सिंगरौली का अतिक्रमण विरोधी अभियान गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। अतिक्रमण विरोधी अभियान शारदा लाज सब्जी मंडी से बस स्टैंड तक चली कार्रवाई।

सिंगरौली: नगर निगम सिंगरौली का अतिक्रमण विरोधी अभियान गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। नगर निगम की टीम ने शारदा सब्जी मंडी, काली मंदिर, बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस का भी सहयोग रहा।
नगर निगम की टीम ने कार्रवाई से पहले अनाउंसमेंट कर अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की सूचना दी। अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में भी संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए समझाइश दी गई थी, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई करनी पड़ी।
कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन और नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के नेतृत्व में शहर के सभी जोनों में यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थान पर रखा सामान नगर निगम के वाहनों में सुरक्षित तरीके से रखकर उन्हे उनके स्थान तक सुरक्षित पहुंचाया जा रहा फिलहाल नगर निगम द्वारा समझाइश और चेतावनी पर जोर दिया जा रहा है तथा जुर्माने की कार्रवाई नहीं की गई है।
कार्रवाई से जाम से मिली राहत, छोटे व्यापारियों ने उठाए सवाल
शारदा लॉज के सामने सहित कई स्थानों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती थी। कार्रवाई के बाद राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत जताई। लोगों का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए।
हालांकि, कार्रवाई को लेकर कुछ छोटे व्यापारियों में नाराजगी भी देखने को मिली। छोटे व्यापारियों का आरोप है कि अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई का असर मुख्य रूप से छोटे दुकानदारों पर ही दिखाई दे रहा है। उनका सवाल है कि यदि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है तो बड़े कारोबारियों और बड़े प्रतिष्ठानों पर भी समान रूप से कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
छोटे व्यापारियों ने शारदा लॉज के आसपास संचालित बड़े और बहुमंजिला होटलों का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि यदि वहां भी सड़क, पार्किंग या सार्वजनिक स्थान से संबंधित अतिक्रमण है तो उसकी भी जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। व्यापारियों का कहना है कि कार्रवाई हो तो सभी के लिए समान हो, चाहे छोटा व्यापारी हो या बड़ा कारोबारी।

नगर निगम ने दी आगे सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नगर निगम उपायुक्त आरपी वैस ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार सूचना और समझाइश दी जा रही है। इसके बावजूद यदि किसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो आगे बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकारीयों की होगी।

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें, कार्रवाई में सहयोग करें तथा शहर को स्वच्छ रखने के लिए कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

यूपी पुलिस में महिलाओं की भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि, इस वर्ष के अंत तक संख्या पहुंचेगी 50,000: सीएम योगी
Kheri21 Sep

यूपी पुलिस में महिलाओं की भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि, इस वर्ष के अंत तक संख्या पहुंचेगी 50,000: सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को…

पूरी खबर पढ़ें →
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण
Sagar21 Sep

अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बढ़तुमा…

पूरी खबर पढ़ें →
जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
फरीदाबाद : ‘साहब… अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया, पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला
Kurukshetra21 Sep

फरीदाबाद : ‘साहब… अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया, पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 80 वर्षीय…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!