Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

महराजगंज में 10 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, दिसंबर तक काम पूरा कराने के सख्त निर्देश

04 Sep 2026, 12:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1788505539514

महराजगंज में 10 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, दिसंबर तक काम पूरा कराने के सख्त निर्देश
महराजगंज
महराजगंज। मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को महराजगंज में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने परियोजनाओं की लागत, कार्य की प्रगति, निर्धारित पूर्णता तिथि और निर्माण में आ रही बाधाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में पूर्ण होने वाली सभी परियोजनाओं को हर हाल में दिसंबर 2026 तक पूरा कराया जाए।

निर्माण में अनावश्यक देरी अथवा अधोमानक कार्य मिलने पर संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पकड़ी खुटहा–पनियरा मार्ग के लिए वन विभाग की एनओसी प्रक्रिया में तेजी लाने और संबंधित विवरण एक सप्ताह के भीतर परिवेश पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए।

वहीं मदरी–महदेईया–चकदह–शाहपुर–कजरी मार्ग, पकड़ी खुटहा–पनियरा–बेलवा टीकर मार्ग और इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने पर जोर दिया गया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय, ठूठीबारी और मल्टीपरपज हॉल, कलेक्ट्रेट परिसर की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई।

उन्होंने यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक को महराजगंज में रहकर विलंबित परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। वहीं नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय, नौतनवा का कार्य समय से काफी पीछे मिलने पर यूपी सिडको के सहायक अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया।

मंडलायुक्त ने आईजीआरएस और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की। उन्होंने मौके की वास्तविक स्थिति का विस्तृत विवरण, आवश्यकता पड़ने पर स्पॉट मेमो और कम से कम दो गवाहों के बयान अभिलेखित करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायत निस्तारण में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे।

वहीं डीआईजी एस. चनम्पा ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्क एवं संवेदनशील रहते हुए प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश दिए।

जन्माष्टमी और आगामी पर्वों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी और आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। डीआईजी ने महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर देते हुए ग्राम स्तर पर बीट कांस्टेबल, लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सहित अन्य कर्मियों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए, ताकि महिला अपराध से जुड़ी सूचनाएं समय से मिलें और तत्काल कार्रवाई हो सके।

बैठक में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बजे सदस्यता लें डुमरियागंज के सुभाष नगर में रास्ते पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

बजे सदस्यता लें डुमरियागंज के सुभाष नगर में रास्ते पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 सुभाष नगर में मंडी समिति की बाउंड्री के अंदर का…

पूरी खबर पढ़ें →
इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर चौखड़ा और…

पूरी खबर पढ़ें →
लगातार बारिश के बीच एसडीएम ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
Siddharthnagar26 Sep

लगातार बारिश के बीच एसडीएम ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

डुमरियागंज। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और राप्ती नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा तेज बारिश एवं हवा के कारण बिस्कोहर-इटवा मुख्य मार्ग पर बलुआ में गिरे आम के पेड़ को तत्काल वन विभाग की मदद से हटवाकर मार्ग को खुलवाया गया ।
थाना मोहाना पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Siddharthnagar26 Sep

थाना मोहाना पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
error: Content is protected !!