मुक्तिधाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विधायक लारिया की पहल, शीघ्र होगा स्थल आवंटन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * ग्राम पथरिया जाट में मुक्तिधाम के लिए पर्याप्त एवं व्यवस्थित स्थल उपलब्ध कराने को लेकर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने गंभीरता से पहल की है।
विधायक लारिया ने इस संबंध में पूर्व में ही संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर मुक्तिधाम के लिए भूमि आवंटित किए जाने की मांग की थी। समस्या की वर्तमान स्थिति की जानकारी मिलते ही विधायक लारिया ने तत्परता दिखाते हुए कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदार से भी चर्चा कर प्रकरण की स्थिति जानी तथा शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। विधायक की पहल पर तहसीलदार द्वारा मौके का स्थल निरीक्षण किया गया है।
प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही मुक्तिधाम के लिए उपयुक्त स्थान आवंटित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। विधायक लारिया ने कहा कि अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत एवं संवेदनशील आवश्यकता के लिए किसी भी परिवार को परेशानी न हो, यह हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस समस्या का स्थायी एवं व्यवस्थित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक की पूर्व पहल और प्रशासन से निरंतर समन्वय के चलते अब पथरिया जाट में मुक्तिधाम के लिए स्थल आवंटन की प्रक्रिया समाधान की दिशा में आगे बढ़ी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिलें के बण्डा जहरीली शराब काण्ड में जान…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब…
पूरी खबर पढ़ें →
सतना/नागोद। नेशनल हाईवे स्थित ब्लॉक कार्यालय नागौद के सामने का खजलैया तालाब इन दिनों बरसाती खरपतवार, पूजन सामग्री,…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बण्डा जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत…
पूरी खबर पढ़ें →
आज चिचुढी सहगिया ग्राम सभा के माजरा मुरवनडीह में PDA महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।