Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

जन समस्याओं को लेकर महापौर श्री मती सूरी ने किया मैदानी निरीक्षण

04 Sep 2026, 03:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जन समस्याओं को लेकर महापौर श्री मती सूरी ने किया मैदानी निरीक्षण - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी (02 सितंबर)-नगर में जल निकासी एवं सुगम आवागमन से जुड़ी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मंगलवार को रामकृष्ण परमहंस वार्ड, निर्मल धाम सहित मंगल नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया।

महापौर ने विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया तथा नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं परेशानियों की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान नागरिकों द्वारा जल निकासी, मार्गों पर आवागमन एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से महापौर को अवगत कराया गया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ तत्काल वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

महापौर ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा मौके की वास्तविक स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी सहित संबंधित उपयंत्री एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जहरीली शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
Sagar13 Sep

जहरीली शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार
Satna13 Sep

नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार

सतना/नागोद। नेशनल हाईवे स्थित ब्लॉक कार्यालय नागौद के सामने का खजलैया तालाब इन दिनों बरसाती खरपतवार, पूजन सामग्री,…

पूरी खबर पढ़ें →
शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Sagar13 Sep

शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बण्डा जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत…

पूरी खबर पढ़ें →
खुरई में 22 करोड़ के विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Sagar13 Sep

खुरई में 22 करोड़ के विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!