Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी सागर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

04 Sep 2026, 05:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी सागर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज ग्राम रानगिर में सागर संभाग के डीआईजी शशीन्द्र चौहान द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे उनके बीच पहुंचकर सुनना, पुलिस एवं प्रशासन के प्रति विश्वास को और मजबूत करना तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल करना रहा। डीआईजी शशीन्द्र चौहान के रानगिर आगमन पर ग्रामीणजनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने खुलकर अपनी विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं एवं स्थानीय मुद्दों से डीआईजी को अवगत कराया।

डीआईजी ने ग्रामीणों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा प्रत्येक विषय पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस का मूल दायित्व आमजन की सुरक्षा, सेवा और उनके बीच विश्वास का वातावरण बनाए रखना है। पुलिस एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली में जनसहभागिता और संवाद का विशेष महत्व है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी निरंतर आमजन के संपर्क में रहें और उनकी समस्याओं को सुनकर यथासंभव मौके पर ही समाधान की दिशा में पहल करें। डीआईजी चौहान ने ग्रामीणजनों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध अथवा असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस द्वारा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रमों से पुलिस को जमीनी स्तर पर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी रहली निरीक्षक संजय ऋषिश्वर सहित थाना रहली का पुलिस स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित यह जनसंवाद कार्यक्रम पुलिस की संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली का प्रभावी उदाहरण रहा। ग्रामीणों ने भी डीआईजी महोदय द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने जाने एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाने पर संतोष व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

संजय ड्राइव स्थित झलकारी बाई पार्क में स्थापित होगी वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा, 22 नवंबर को होगा लोकार्पण
Sagar13 Sep

संजय ड्राइव स्थित झलकारी बाई पार्क में स्थापित होगी वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा, 22 नवंबर को होगा लोकार्पण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संजय ड्राइव स्थित वीरांगना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti13 Sep

उत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज – फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक सवार की दर्दनाक मौत*

उत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज - फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक…

पूरी खबर पढ़ें →
जहरीली शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
Sagar13 Sep

जहरीली शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार
Satna13 Sep

नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार

सतना/नागोद। नेशनल हाईवे स्थित ब्लॉक कार्यालय नागौद के सामने का खजलैया तालाब इन दिनों बरसाती खरपतवार, पूजन सामग्री,…

पूरी खबर पढ़ें →
शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Sagar13 Sep

शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बण्डा जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!