उत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज – फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक सवार की दर्दनाक मौत*

उत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे
*1. बस्ती / कप्तानगंज – फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक सवार की दर्दनाक मौत*
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फोरलेन पर खजुहा गांव के पास जेब्रा क्रॉसिंग पर शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे भीषण हादसा। हरैया की ओर जा रहे ट्रेलर चालक ने अचानक यू-टर्न लेकर वाहन बस्ती की ओर मोड़ा, हरैया की तरफ जा रहा बाइक सवार चपेट में आया। पहिया हेलमेट के ऊपर से गुजरने से मौके पर मौत। बाइक पर पंजाब का नंबर, पहचान जारी। ट्रेलर चालक फरार।
#Basti #Kaptanganj #RoadAccident #BastiPolice #FourLane
*2. बस्ती – मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश का दूसरा चरण आज से शुरू*
महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज बस्ती में आल इंडिया कोटे की 15 में से 7 सीटें पहले चरण में भरीं, शेष 8 सीटों पर 12 से 19 सितंबर तक काउंसलिंग। दस्तावेज सत्यापन की तैयारी पूरी।
#BastiMedicalCollege #MBBSAdmission #BastiNews #NEET
*3. संतकबीरनगर / बखिरा – दैनिक जागरण की खबर का असर, नियारा की 25 भट्ठियों पर लगा ताला*
झिंगिया रोड पर एसडीएम हृदयराम तिवारी और सीओ सर्वदवन सिंह की छापेमारी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाण पत्र और पंजीकरण न दिखा पाने पर 25 नियारा भट्ठियां तत्काल बंद।
#SantKabirNagar #Bakhira #NiyaraBhatthi #Pollution #SDMAction
*4. बस्ती – ट्रांसफार्मर फेल पर वेतन कटौती के विरोध में 64 जेई का प्रदर्शन, उपभोक्ताओं ने किया घेराव*
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के आदेश से नाराज जेई ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। लोड अधिक, क्षमता वृद्धि मात्र 3 प्रतिशत। उधर अघोषित कटौती से नाराज ग्रामीणों ने बंकटी, मुंडेरवा, नगर बाजार उपकेंद्र घेरा। बहादुरपुर में लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर जाम, एसडीएम प्रमोद कुमार और सीओ वृजेश सिंह ने खुलवाया।
#BastiPowerCut #BijliVibhag #JEProtest #BastiNews #Bahadurpur
*5. बस्ती – यशवंत मौत मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल, मिले अहम सुराग*
नगर थाना क्षेत्र के खड़ौआ खुर्द निवासी यशवंत कुमार गोरखपुर पुलिस आवास निगम में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर था। शव वाल्टरगंज के धमौरा में, बाइक दुबौलिया के बैरागल टोल प्लाजा के पास मिली। भाई हेमंत की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज। सर्विलांस, एसओजी और वाल्टरगंज पुलिस संयुक्त जांच में जुटी।
#BastiCrime #YashwantDeathCase #Waltarganj #Gorakhpur #BastiPolice
*6. बस्ती / परसरामपुर – विदेश में नौकरी के नाम पर 2.26 लाख की ठगी, फर्जी टिकट थमाया*
बसडिलिया थाना वाल्टरगंज निवासी कलामुद्दीन पुत्र मुख्तार अली से समौलिया निवासी सरवन कुमार उपाध्याय व कृष्ण कुमार ने मस्कट में शॉपिंग मॉल में नौकरी का झांसा देकर 2.26 लाख लिए। दिल्ली एयरपोर्ट पर टिकट फर्जी निकला। मुकदमा दर्ज।
#BastiFraud #JobFraud #Parsarampur #Waltarganj #BastiPolice
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






