Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिला के ब्लाइंड मर्डर का 6 घंटे में खुलासा: झाड़ियों में गलत काम करते देखा तो ओढ़नी से घोंटा गला

04 Sep 2026, 05:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महिला के ब्लाइंड मर्डर का 6 घंटे में खुलासा: झाड़ियों में गलत काम करते देखा तो ओढ़नी से घोंटा गला - AJMER, राजस्थान

जयपुर 04 सितंबर। अजमेर जिले के अरांई थाना क्षेत्र के छोटालांबा गांव में हुई महिला के ब्लाइंड मर्डर के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है।

ज्वार के खेत में आपत्तिजनक हालत में देखकर टोकने पर आरोपी और उसकी नाबालिग साथी ने बदनामी के डर से महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शंकरलाल बैरवा (25) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल एक नाबालिग बालिका को निरुद्ध किया है घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार को अरांई पुलिस को सूचना मिली कि बोराड़ा रोड स्थित एक कुएं में महिला का शव तैर रहा है।

ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान छोटालांबा निवासी सोनी देवी (38) पत्नी बजरंग लाल बैरवा के रूप में हुई। मृतका के गले पर ओढ़नी का फंदा कसने और सिर पर चोट के निशान मिलने से मामला हत्या का प्रतीत हुआ राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय किशनगढ़ में मेडिकल बोर्ड से कराए गए पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने गला घोंटने से मौत की पुष्टि की।

इसके बाद मृतका के पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर रेंज आईजी डॉ. रवि, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला और एएसपी ग्रामीण लालचंद कायल के निर्देश पर सीओ किशनगढ़ आयुष वशिष्ठ के सुपरविजन में थानाधिकारी राजमल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

एफएसएल और एमओबी टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए पुलिस ने जब आसपास के खेतों में काम करने वाले लोगों से पूछताछ की, तो स्थानीय निवासी शंकरलाल बैरवा घबरा गया और मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने लगा। गहनता से निरीक्षण करने पर पुलिस की नजर शंकर के गले पर बने झपट्टे (खरोंच) के निशानों पर पड़ी।

सही जवाब न दे पाने पर जब मनोवैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया पूछताछ में सामने आया कि बुधवार 2 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे आरोपी शंकरलाल बैरवा बाड़े के पास अपने ज्वार के खेत में एक पूर्व परिचित नाबालिग बालिका के साथ मौजूद था। इसी दौरान पास के खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर गुजर रही सोनी देवी ने उन्हें इस स्थिति में देख लिया और डांट-डपट की बदनामी होने के डर से दोनों ने मिलकर ज्वार के खेत में ही सोनी देवी की ओढ़नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी ने बालिका को घर भेज दिया और अंधेरा होने पर शव को पास के कुएं में फेंक दिया। खुद को निर्दोष साबित करने के लिए शातिर आरोपी दिनभर परिजनों के साथ मिलकर मृतका की तलाश करने का नाटक करता रहा हालांकि शव मिलने के बाद पकड़े जाने के डर से वह गांव छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन अरांई, बोराड़ा, किशनगढ़ और बांदरसिंदरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से कानून के शिकंजे में आ गया।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से अग्रिम अनुसंधान कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नगर निगम जोधपुर चुनाव-2026 : 71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न, 14 को होगी मतगणना
Jodhpur12 Sep

नगर निगम जोधपुर चुनाव-2026 : 71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न, 14 को होगी मतगणना

जोधपुर : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचकुंड स्थित सुखेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक से शुरू हुआ श्रीमाली समाज का अणगा मेला
Jodhpur12 Sep

पंचकुंड स्थित सुखेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक से शुरू हुआ श्रीमाली समाज का अणगा मेला

जोधपुर : श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज, जोधपुर के पारम्परिक अणगा मेले का शुभारंभ शनिवार को पंचकुंड स्थित श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
05 लाख में प्रेमी को मरवाने की दी सुपारी,प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार
Dehradun12 Sep

05 लाख में प्रेमी को मरवाने की दी सुपारी,प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat September 12, 2026 देहरादून। बीते दिनों पटेलनगर क्षेत्र में…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र: पति का पेट चीरकर आंतें और अंग निकालने वाली खूनी पत्नी गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने दबोचा
Kurukshetra12 Sep

कुरुक्षेत्र: पति का पेट चीरकर आंतें और अंग निकालने वाली खूनी पत्नी गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने दबोचा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र में पति के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!