Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

नगर निगम जोधपुर चुनाव-2026 : 71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न, 14 को होगी मतगणना

12 Sep 2026, 10:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नगर निगम जोधपुर चुनाव-2026 : 71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न, 14 को होगी मतगणना - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में कुल 7 लाख 12 हजार 164 पंजीकृत मतदाताओं में से 5 लाख 12 हजार 410 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार अंतिम मतदान प्रतिशत 71.95 प्रतिशत रहा।
प्रातः 7 बजे सभी 100 वार्डों में मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान के दौरान विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखा गया। समयानुसार जारी आंकड़ों के अनुसार प्रातः 10 बजे तक 1 लाख 42 हजार 252 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 19.97 प्रतिशत रहा।

दोपहर 1 बजे तक 3 लाख 9 हजार 848 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान प्रतिशत 43.51 रहा।

दोपहर 3 बजे तक 4 लाख 1 हजार 822 मतदाताओं के मतदान के साथ मतदान प्रतिशत 56.42 रहा, जबकि सायं 6 बजे तक 5 लाख 6 हजार 340 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसका प्रतिशत 71.10 रहा।
अंतिम आंकड़ों में कुल 5 लाख 12 हजार 410 मतदाताओं द्वारा मतदान किए जाने के साथ मतदान प्रतिशत 71.95 दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतदान प्रक्रिया के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में रही तथा सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्य निर्धारित व्यवस्थाओं एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आज साल का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय गया एवं शेरघाटी में किया गया l
Gaya12 Sep

आज साल का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय गया एवं शेरघाटी में किया गया l

आज दिनांक 12.9.26.को साल का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय गया एवं शेरघाटी में किया…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026को लेकर कई ट्रांसफार्मर की मरम्मती के कार्य के साथ -साथ हाई टेंशन तारों एल टी तारों की मरम्मती के साथ अन्य कार्य भी किया गया l
पंचकुंड स्थित सुखेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक से शुरू हुआ श्रीमाली समाज का अणगा मेला
Jodhpur12 Sep

पंचकुंड स्थित सुखेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक से शुरू हुआ श्रीमाली समाज का अणगा मेला

जोधपुर : श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज, जोधपुर के पारम्परिक अणगा मेले का शुभारंभ शनिवार को पंचकुंड स्थित श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!