बुडको विभाग गया की ओर से जारी किए गए महत्वपूर्ण सूचना l

महत्वपूर्ण सूचना
विषय: सिंगरा स्थान न्यू GLSR एवं पुराने GLSR से संबद्ध क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित होने के संबंध में।
सादर सूचित किया जाता है कि सिंगरा स्थान न्यू GLSR (4.54 ML) एवं पुराने GLSR (3.60 ML) से संबद्ध वितरण प्रणाली में तकनीकी कारणों से जलापूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है।
1. सिंगरा स्थान न्यू GLSR – DMA-15 एवं DMA-16
मारनपुर मोड़ पर 1000 mm dia D.I. Rising/Main Pipeline के थ्रस्ट ब्लॉक के आगे पाइपलाइन कॉलर के विस्थापन (collar displacement) के कारण सड़क क्षतिग्रस्त (road blast) हुई है। फलस्वरूप संबंधित वितरण क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित है।
प्रभावित क्षेत्र:
* DMA-15: वार्ड 27B – कटारी हिल एरिया, अम्बेडकर मोड़; वार्ड 28 – शताब्दी रोड, अलीगंज।
* DMA-16: वार्ड 25 – न्यू करिमगंज, ओल्ड करिमगंज, शांतिबाग रोड; वार्ड 26 – शिवली कॉलोनी, इमरान कॉलोनी।
वर्तमान में क्षतिग्रस्त थ्रस्ट ब्लॉक को हटाने, पाइपलाइन की alignment एवं joint/collar adjustment तथा आवश्यक structural rectification का कार्य प्रगति पर है। इसके उपरांत थ्रस्ट ब्लॉक की re-casting, requisite curing एवं pressure testing/commissioning के बाद पाइपलाइन को पुनः परिचालन में लिया जाएगा।
2. सिंगरा स्थान पुराना GLSR – DMA-19 एवं DMA-20
GLSR की pumping motor में technical malfunction के कारण वार्ड 30–33 के अंतर्गत हनुमान नगर, शास्त्री नगर, मुस्तफाबाद, ए.पी. कॉलोनी, रामपुर, लल्लू नगर, पुलिस लाइन एवं खेल परिसर क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित है।
मोटर के inspection, repair/maintenance एवं functional testing का कार्य प्रगति पर है तथा मरम्मत पूर्ण होने के उपरांत पंपिंग सिस्टम को पुनः संचालित कर जलापूर्ति बहाल की जाएगी।
इस अंतरिम अवधि में आवश्यकतानुसार प्रभावित क्षेत्रों में water tanker के माध्यम से alternate water supply सुनिश्चित की जा रही है। अतिरिक्त टैंकर की आवश्यकता होने पर कार्यपालक अभियंता, वाटर बोर्ड – मो. 94312 07832 से संपर्क किया जा सकता है।
उपरोक्त तकनीकी कार्य पूर्ण होने एवं सिस्टम के सुरक्षित संचालन की पुष्टि के उपरांत संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति क्रमबद्ध रूप से सामान्य कर दी जाएगी।
जनसामान्य को हुई असुविधा के लिए खेद है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







