Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jaipur

वीर तेजाजी के पद चिन्हों पर चलकर ही मजबूत होगा समाजिक सद्भाव

04 Sep 2026, 05:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वीर तेजाजी के पद चिन्हों पर चलकर ही मजबूत होगा समाजिक सद्भाव - JAIPUR, राजस्थान

'राष्ट्रीय तेजा संवाद-2.0': सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल बोले— वीर तेजाजी के सत्य, त्याग और साहस के आदर्शों से ही मजबूत होगा सामाजिक सद्भाव
जयपुर:
राजधानी जयपुर में वीर तेजा सेना की ओर से आयोजित 'राष्ट्रीय तेजा संवाद-2.0' सम्मेलन में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के आदर्शों और सामाजिक प्रासंगिकता पर मंथन हुआ। कार्यक्रम में बाड़मेर-जैसलमेर के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने मुख्य रूप से शिरकत की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं और समाज से वीर तेजाजी के सत्य, त्याग, साहस और जनकल्याण के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। सांसद बेनीवाल ने कहा कि लोक देवता तेजाजी महाराज का जीवन केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि वर्तमान समाज के लिए एक जीवंत मार्गदर्शिका है।

आज के दौर में जब समाज विविध चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में उनके सत्य, निष्ठा और परोपकार के सिद्धांतों को घर-घर पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा, आपसी भाईचारा, समानता और सामाजिक सद्भाव को मजबूतn करना ही वीर तेजाजी के प्रति सच्ची निष्ठा और संकल्प होना चाहिए।

संबोधन के दौरान उन्होंने युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि एक जागरूक और शिक्षित युवा पीढ़ी ही महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज को नई दिशा दे सकती है। इस दिशा में वीर तेजा सेना द्वारा संवाद का यह मंच तैयार करना सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम के अंत में सांसद बेनीवाल ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल के श्रीराम बिजारणीया, सचिन पिलानिया, ओंकार मुंड सहित वीर तेजा सेना के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया और युवाओं को समाज निर्माण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पंचकुंड स्थित सुखेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक से शुरू हुआ श्रीमाली समाज का अणगा मेला
Jodhpur12 Sep

पंचकुंड स्थित सुखेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक से शुरू हुआ श्रीमाली समाज का अणगा मेला

जोधपुर : श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज, जोधपुर के पारम्परिक अणगा मेले का शुभारंभ शनिवार को पंचकुंड स्थित श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
*हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा बल्लारपुर में तान्हा पोला उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*
Chandrapur12 Sep

*हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा बल्लारपुर में तान्हा पोला उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

महेश निषाद चंद्रपुर महाराष्ट्र *बल्लारपुर चंद्रपुर :* हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ट्रस्ट, दिल्ली की ओर से बल्लारपुर में तान्हा…

पूरी खबर पढ़ें →
मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Pali12 Sep

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण निगम कार्यालय में बनाए गए अभिकर्ताओं के…

पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर जिले के प्राचीन गिरनारधाम बहलोड-धीरावास में महायज्ञ की ध्वज स्थापना व भूमि पूजन सम्पन्न, संतों व श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति
Jaipur12 Sep

जयपुर जिले के प्राचीन गिरनारधाम बहलोड-धीरावास में महायज्ञ की ध्वज स्थापना व भूमि पूजन सम्पन्न, संतों व श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति

जयपुर जिले के प्राचीन गिरनारधाम बहलोड-धीरावास में महायज्ञ की ध्वज स्थापना व भूमि पूजन सम्पन्न, संतों व श्रद्धालुओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!