धौला उपतहसील क्षेत्र के आराध्य देवालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कीरही धूम, रात तक भजनों से गूंजेंगे मंदिरो में
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धौला उपतहसील क्षेत्र के आराध्य देवालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, रात तक भजनों से गूंजे मंदिर
जयपुर। जयपुर जिले के जमवारामगढ उपखण्ड की उपतहसील धौला कस्बे सहित आसपास की ढाणियों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव पर भक्तों ने दिनभर व्रत रखा और अपने आराध्य देवालयों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
सुबह से ही कस्बे के लक्ष्मीनाथ मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, गोविंद देवजी मंदिर, गोपालजी मंदिर में विशेष झांकी दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं।वहीं आसपास के गांवों में अर्जुनपुरा के नृसिंह मंदिर, दंताला मीणा के ठाकुरजी मंदिर, टोडालड़ी, बहलोड के भगवान चतुर्भुज मंदिर, गिरनारी धाम, गुणीधाम, बाड़ादेहरा के सीताराम मंदिर* सहित सभी गांव-ढाणियों के आराध्य देवालयों को फूलों और विद्युत रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।शाम से देर रात तक जन्मोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा क्षेत्र कृष्णमय हो गया। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद महाआरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज, जोधपुर के पारम्परिक अणगा मेले का शुभारंभ शनिवार को पंचकुंड स्थित श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : सखी सहेली समूह द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में *कृष्ण नंदोत्सव* का आयोजन श्रद्धा…
पूरी खबर पढ़ें →
महेश निषाद चंद्रपुर महाराष्ट्र *बल्लारपुर चंद्रपुर :* हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ट्रस्ट, दिल्ली की ओर से बल्लारपुर में तान्हा…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर जनपद महोबा में निकाली जा रही भव्य कलश शोभा पद यात्रा हिन्दू जागरण
पूरी खबर पढ़ें →
मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण निगम कार्यालय में बनाए गए अभिकर्ताओं के…
पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर जिले के प्राचीन गिरनारधाम बहलोड-धीरावास में महायज्ञ की ध्वज स्थापना व भूमि पूजन सम्पन्न, संतों व श्रद्धालुओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।