RCERT में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य दहीहांडी प्रतियोगिता, मैकेनिकल विभाग ने फोड़ी हांडी, बना विजेता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सरदार पटेल मेमोरियल सोसायटी (ट्रस्ट) द्वारा संचालित राजीव गांधी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (RCERT), चंद्रपुर में दहीहांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस रोमांचक प्रतियोगिता में सातों विभागों के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया, लेकिन चुरसी की लड़त में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने बाजी मारते हुए दहीहांडी फोड़कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
मानवी मीनार और जोश का संगम
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विभागों के छात्रों ने मानव पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ने के लिए जिद्द, एकता, अनुशासन और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। छात्रों के जोश और "गोविंदा आला रे" के जयकारों से पूरा कॉलेज परिसर गूंज उठा और जश्न का माहौल बन गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विनोद दत्तात्रय, प्राचार्य डॉ. अनिल जेड. चिताडे, सभी विभाग प्रमुख, डीन, प्रोफेसर और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
विजेता टीम का प्राचार्य डॉ. अनिल जेड. चिताडे के हाथों सर्टिफिकेट और बुके देकर सम्मान किया गया। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी और भाग लेने वाले सभी विभागों के छात्रों की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ. अमित अक्केवार, शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. आदित्य आंबटकर, नवनिर्वाचित विभागीय अध्यक्ष और छात्र प्रतिनिधियों ने विशेष मेहनत की।
कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि दहीहांडी के माध्यम से छात्रों में टीम भावना, नेतृत्व गुण, आपसी सहयोग, अनुशासन और योजना के महत्व को विकसित करने के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव भी उत्साह के साथ मनाया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*देवास जिले के सबसे बड़े विमान उत्सव में उमड़ेगा आस्था का सैलाब* *24 सितंबर को शहनाज अख्तर की…
पूरी खबर पढ़ें →
*देवास जिले के सबसे बड़े विमान उत्सव में उमड़ेगा आस्था का सैलाब* *24 सितंबर को शहनाज अख्तर की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर। युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर गाजीपुर से। बेटाबर कलां गांव में माँ ज्वाला जी मंदिर प्रांगण में आयोजित राधारानी महायज्ञ का धार्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर गाजीपुर से। बेटाबर कलां गांव में माँ ज्वाला जी मंदिर प्रांगण में आयोजित राधारानी महायज्ञ का धार्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।