Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

JTET परीक्षा 11 अक्टूबर को, दिसंबर में आएगा रिजल्ट; JAC ने शिक्षा विभाग को सौंपी पूरी टाइमलाइन

05 Sep 2026, 10:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
JTET परीक्षा 11 अक्टूबर को, दिसंबर में आएगा रिजल्ट; JAC ने शिक्षा विभाग को सौंपी पूरी टाइमलाइन - रांची, झारखंड

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के साथ सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट l

झारखंड में 9 साल बाद जेटेट परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर को होने की संभावना है. कक्षा 1-5 और 6-8 के लिए अलग-अलग परीक्षा होगी. सितंबर के अंत तक एडमिट कार्ड और दिसंबर में रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का आयोजन 11 अक्टूबर को करने की तैयारी है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने परीक्षा से रिजल्ट जारी करने तक की पूरी टाइमलाइन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को सौंप दी है. परीक्षा की आधिकारिक तिथि जल्द घोषित की जायेगी. राज्य के सभी जिलों में परीक्षा होगी.
कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 के लिए अलग-अलग होगी परीक्षा
जेटेट में शामिल होने के लिए लगभग 4.40 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ की पात्रता के लिए अलग-अलग परीक्षा होगी. परीक्षा एक ही दिन दो पालियों में होगी. पहली पाली में कक्षा एक से पांच और दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के लिए परीक्षा होगी. दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दोनों पालियों में परीक्षा देनी होगी.

सितंबर के अंतिम सप्ताह से एडमिट कार्ड, नवंबर में उत्तर कुंजी
जैक की प्रस्तावित टाइमलाइन के अनुसार, सितंबर के अंतिम सप्ताह से एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी. अभ्यर्थी जैक की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा के बाद नवंबर में उत्तर कुंजी जारी की जायेगी और अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी जायेगी. आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार होगी और इसके बाद दिसंबर में रिजल्ट जारी किया जायेगा.
2016 के बाद अब हो रही जेटेट, नौ वर्षों से था इंतजार
राज्य में पिछली शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2016 में हुई थी. राज्य के अभ्यर्थी नौ वर्षों से जेटेट का इंतजार कर रहे हैं. शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधान के अनुरूप प्रति वर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा होनी है. झारखंड में वर्ष 2011 से शिक्षा का अधिकार अधिनियम प्रभावी है, लेकिन अब तक मात्र दो परीक्षा हुई है.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे
Kurukshetra22 Sep

गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गगनदीप हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन
Kurukshetra22 Sep

हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में लाइसेंसधारी कॉलोनियों और प्रोजेक्टों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ऑग्मेंटेशन चार्ज (IAC)…

पूरी खबर पढ़ें →
382 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सकुशल संपन्न
Kheri22 Sep

382 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सकुशल संपन्न

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता उत्साह…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गये हैं। 2017 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों को पहली बार जिले की कमान सौपी गयी है
Mahrajganj22 Sep

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गये हैं। 2017 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों को पहली बार जिले की कमान सौपी गयी है

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गये हैं। 2017 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
रेणुकूट में मजदूर नेता स्व. शिव प्रताप सिंह की स्मृति में उमड़ेगा जनाक्रोश हत्यारों को सजा दिलाने के लिए निकाला जाएगा विशाल कैंडल मार्च
Sonbhadra22 Sep

रेणुकूट में मजदूर नेता स्व. शिव प्रताप सिंह की स्मृति में उमड़ेगा जनाक्रोश हत्यारों को सजा दिलाने के लिए निकाला जाएगा विशाल कैंडल मार्च

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_औद्योगिक नगरी रेणुकूट और संपूर्ण पूर्वांचल क्षेत्र में श्रमिकों, शोषितों व वंचितों की मुखर आवाज रहे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!