Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

हाथरस सिकंदराराऊ में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राना ने कहा-शिक्षक राष्ट्र निर्माण के असली मार्गदर्शक

06 Sep 2026, 10:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हाथरस सिकंदराराऊ में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राना ने कहा-शिक्षक राष्ट्र निर्माण के असली मार्गदर्शक - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरस सिकंदराराऊ ।शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षकों के अमूल्य योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला हैं। वे अपने ज्ञान, संस्कार और नवाचार की ज्योति से विद्यार्थियों के जीवन को प्रकाशित कर देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। गोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह राना रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर आयोजक समिति द्वारा उन्हें मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी हरपाल सिंह यादव ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करते हैं। वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करने के साथ-साथ उनके चरित्र को गढ़ने और जीवन में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक ही विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार और बेहतर नागरिक बनने की दिशा दिखाते हैं।

मुख्य अतिथि डॉ. राकेश सिंह राना ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सभी महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मना रह ह। उन्हान दश क सभा शिक्षका का नमन करत हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने अपने जीवन में शिक्षा और राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च महत्व दिया। साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपनी शिक्षा छात्रवृत्ति के माध्यम से पूरी की और आगे चलकर देश के महान शिक्षाविदों में अपना स्थान बनाया। डॉ. राना ने आगे कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की दिशा तय करने वाला मार्गदर्शक होता है। विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है। एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण केवल मजबूत शिक्षा व्यवस्था और समर्पित शिक्षकों के माध्यम से ही संभव है।

कार्यक्रम के अंत में विजय प्रताप पुंडीर ने समारोह में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा संघ के पूर्व अध्यक्ष विजयवीर सिंह, यूटा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष अवनीश कुमार सिसोदिया, प्राथमिक शिक्षा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, विनय चतुर्वेदी, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष नरेश चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, यशवीरा सिंह राघव, राधेश्याम, नरेंद्र राठौर, विनोद कुमार, खचेर सिंह, पूर्व अध्यापक अशोक पुंडीर, हरपाल सिंह यादव, जाहिर अख्तर कुरैशी, राम गिरीश यादव, संजय शर्मा और धर्मवीर सिंह लोधी सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेटाबर कलां में राधारानी महायज्ञ संपन्न, मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित
Ghazipur21 Sep

बेटाबर कलां में राधारानी महायज्ञ संपन्न, मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित

खबर गाजीपुर से। बेटाबर कलां गांव में माँ ज्वाला जी मंदिर प्रांगण में आयोजित राधारानी महायज्ञ का धार्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
Sant Kabir Nagar21 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संतकबीर नगर/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित…

पूरी खबर पढ़ें →
कोल्हुई पुलिस ने मुकदमे से संबंधित माल बरामद करते हुए मामले में प्रकाश में आई 21 वर्षीय अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
Mahrajganj21 Sep

कोल्हुई पुलिस ने मुकदमे से संबंधित माल बरामद करते हुए मामले में प्रकाश में आई 21 वर्षीय अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई: मुकदमे से जुड़ा माल बरामद, 21 वर्षीय अभियुक्ता गिरफ्तार थाना कोल्हुई/महराजगंज कोल्हुई पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
भारत नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया नेपाली नागरिक, सोनौली पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर भेजा जेल
Mahrajganj21 Sep

भारत नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया नेपाली नागरिक, सोनौली पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर भेजा जेल

भारत नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया नेपाली नागरिक, सोनौली पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनौली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!