Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

बस्ती थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर मजबूर करने वाला गिरोह पकड़ा, महिला समेत 3 गिरफ्तार

06 Sep 2026, 07:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बस्ती थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर मजबूर करने वाला गिरोह पकड़ा, महिला समेत 3 गिरफ्तार - BASTI, उत्तर प्रदेश

बस्ती- वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्म. हत्या के मामले में बस्ती पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जरिए उन्हें प्रताड़ित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जो इस गिरोह की सरगना बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बोलेरो कार और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध और साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने 06 सितंबर को सुबह 07:55 बजे सदर अस्पताल के सामने, थाना कोतवाली क्षेत्र से तीनों आरोपियों को बोलेरो संख्या UP51BN 5805 के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने घटना में शामिल प्रियंका चौधरी पत्नी महेन्द्र चौधरी निवासी बावनपार, पैकोलिया, हाल मुकाम – गंधार, वाल्टरगंज, रमयनयन चौधरी पुत्र संपत चौधरी निवासी गंधार, वाल्टरगंज , विजय प्रकाश पुत्र भरतराम निवासी पिपरा काजी, पैकोलिया को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 387/2026 धारा 108, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज है।

29 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह ने बस्ती कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी आवास में आत्म हत्या कर ली थी। इस संबंध में उनके पुत्र संदीप सिंह निवासी भीलमपुर छपरा, अतरौलिया, आजमगढ़ ने 05 सितंबर को कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी प्रियंका चौधरी उम्र 32 वर्ष है, जो पति से 10 साल पहले अलग हो चुकी है और मुंबई में ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर में काम करती है।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला पैसे वाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल कर मोटी रकम की मांग करती थी। इस काम में उसके पिता रमयनयन चौधरी और पैकोलिया निवासी वकील विजय प्रकाश उसका साथ देते थे और वसूली में भूमिका निभाते थे।

जांच में पता चला है कि घटना वाले दिन 13:41 बजे अंतिम कॉल विजय प्रकाश द्वारा ही की गई थी। कॉल पैटर्न और संपर्क से इसकी पुष्टि हुई है।

पुलिस जांच में अभी तक इस गिरोह द्वारा 4 लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर बड़ी धनराशि वसूलने का मामला सामने आया है – जिनमे डॉक्टर उमेश निवासी पुरैना, वाल्टरगंज – 4 लाख रुपये, अहमद रजा निवासी जमदाशाही, वाल्टरगंज – 5 लाख रुपये, आर्यन दीक्षित उर्फ जितेन्द्र दीक्षित निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश – 15 लाख रुपये,सूर्य प्रकाश सिंह, पूर्व थानाध्यक्ष वाल्टरगंज के नाम सामने आये है पुलिस के अनुसार इसके अलावा दर्जनों लोग इस गिरोह के शिकार हुए हैं, जिनके संबंध में अभी जांच चल रही है। करीब दो साल पहले इसी तरह वसूली की गई रकम से आरोपी ने बोलेरो गाड़ी खरीदी थी।

आरोपी महिला जिस घर में किराए पर रहती थी, उसके मकान मालिक डॉक्टर उमेश से भी हनीट्रैप कर धन उगाही की गई थी।पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी नं0 UP51BN 5805, तीन मोबाइल फोन बरामद किया है,
गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह थाना कोतवाली, SI अजय कुमार यादव चौकी प्रभारी जेलगेट, SI जयविन्द सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज, SI शेषनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस, हेड कांस्टेबल देवेश, कांस्टेबल किशन सिंह, संतोष कुमार सर्विलांस सेल, स्कन्द यादव, राकेश यादव शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।
Singrauli22 Sep

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Moradabad22 Sep

प्रशासनिक फेरबदल: मुरादाबाद के नए डीएम बने अनुनय झा, वर्तमान डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया का तबादला

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुरादाबाद के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर में फिर सक्रिय होगा मानसून, 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार: मौसम विभाग का अलर्ट
Indore22 Sep

इंदौर में फिर सक्रिय होगा मानसून, 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार: मौसम विभाग का अलर्ट

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | /इंदौर/ वंदे भारत LIVE TV NEWS/ इंदौर मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां…

पूरी खबर पढ़ें →
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!