Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bijnor

लखनऊ/बिजनौर : जसजीत कौर का तबादला, उमेश प्रताप सिंह बिजनौर के नए डीएम, बिजनौर समेत 14 जिलों के डीएम बदले

22 Sep 2026, 09:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लखनऊ/बिजनौर : जसजीत कौर का तबादला, उमेश प्रताप सिंह बिजनौर के नए डीएम, बिजनौर समेत 14 जिलों के डीएम बदले - BIJNOR, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में बिजनौर, बागपत समेत 14 जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है। शासन ने उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है।

उमेश प्रताप सिंह इससे पहले लखनऊ में विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण के पद पर तैनात थे। उनके पास निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम का अतिरिक्त प्रभार भी था। अब उन्हें बिजनौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, बिजनौर की वर्तमान जिलाधिकारी जसजीत कौर का तबादला कर उन्हें प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड नियुक्त किया गया है। जसजीत कौर ने करीब 18 माह तक बिजनौर जिलाधिकारी के रूप में प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभाली।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत दिव्यांशु पटेल को बागपत, प्रभास कुमार को महोबा और सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा हरदोई, अमेठी, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, हमीरपुर, मुरादाबाद और एटा समेत अन्य जिलों में भी जिलाधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

शासन के आदेश के बाद उमेश प्रताप सिंह जल्द ही बिजनौर के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Moradabad22 Sep

प्रशासनिक फेरबदल: मुरादाबाद के नए डीएम बने अनुनय झा, वर्तमान डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया का तबादला

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुरादाबाद के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर में फिर सक्रिय होगा मानसून, 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार: मौसम विभाग का अलर्ट
Indore22 Sep

इंदौर में फिर सक्रिय होगा मानसून, 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार: मौसम विभाग का अलर्ट

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | /इंदौर/ वंदे भारत LIVE TV NEWS/ इंदौर मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां…

पूरी खबर पढ़ें →
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना बखिरा पुलिस द्वारा अपहरण की घटना का सफल अनावरण अपहृत व्यक्ति को 12 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, 42,620
error: Content is protected !!