Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

घंघरी कला सरपंच की अनूठी पहल

06 Sep 2026, 04:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
घंघरी कला सरपंच की अनूठी पहल - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
श्री हरि गोविंद गौ सेवा समिति के समीप ग्राम घंघरी कला, मंटोला में ग्राम पंचायत घंघरी कला के सरपंच श्री समुद्र सिंह जी की विशेष पहल पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आम एवं आंवला सहित करीब 30 फलदार एवं उपयोगी पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच समुद्र सिंह ने स्वयं पौधारोपण करते हुए उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल और पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। आज लगाया गया एक पौधा भविष्य में अनेक लोगों को फल और राहगीरों व जीव-जंतुओं को छाया प्रदान करेगा।

गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलने का आह्वान
सरपंच समुद्र सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के साथ गौसेवा को भी सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए उपस्थित गौसेवकों एवं ग्रामीणों से इस दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गौ माता की सेवा और सुरक्षा आवश्यक है, उसी प्रकार लगाए गए पौधों की सेवा और सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने गौशाला में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सहयोग का आश्वासन देते हुए गौसेवकों से विशेष आग्रह किया कि कोई भी गोवंश सड़क पर असुरक्षित स्थिति में न रहे। गोवंश को सुरक्षित रूप से गौशाला में रखने और उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया।

बड़ी संख्या में गौसेवक एवं ग्रामीण रहे मौजूद
वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख गौ सेवक माधवेंद्र सिंह गौतम, राष्ट्र रक्षक प्रमुख सुजीत सिंह, आकाश श्रीवास्तव, अमित द्विवेदी, प्रांशु पांडे, नितिन तिवारी, अतुल सिंह, आदित्य सिंह, बच्चा भैया, अजय मसुरहा, संजू साहू ग्राम खड़ौल, आकाश खम्परिया, शशांक पांडे सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरपंच समुद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

उनके द्वारा पौधरोपण, पौधों के संरक्षण एवं गौसेवा को लेकर दिए गए संदेश की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान।
Lalitpur25 Sep

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान।

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान। ललितपुर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →

गाजीपुर में 1 अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 12 अक्टूबर से दस्तक अभियान, संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर डीएम ने दिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश
स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर पालिका डिबाई ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Bulandshahr25 Sep

स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर पालिका डिबाई ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

*डिबाई नगर पालिका ने "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर* *डिबाई, बुलंदशहर | 24…

पूरी खबर पढ़ें →
पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी : उधार पेट्रोल देने से मना करने पर 2 युवकों ने सेल्समैन और मालिक को पीटा, CCTV में कैद वारदात
Kurukshetra25 Sep

पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी : उधार पेट्रोल देने से मना करने पर 2 युवकों ने सेल्समैन और मालिक को पीटा, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जिला कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप पर उधार पेट्रोल देने से मना करना…

पूरी खबर पढ़ें →
चंडीगढ़ में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा वाटर कैनन, माहौल तनावपूर्ण
Kurukshetra25 Sep

चंडीगढ़ में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा वाटर कैनन, माहौल तनावपूर्ण

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा कांग्रेस ने शुक्रवार को वोट चोरी के मुद्दे पर चंडीगढ़ में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!