Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

सुदिव्य सोनू के निधन पर बुढ़मू में शोक सभा, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।।

06 Sep 2026, 07:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सुदिव्य सोनू के निधन पर बुढ़मू में शोक सभा, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।। - रांची, झारखंड

*सुदिव्य सोनू के निधन पर बुढ़मू में शोक सभा, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।।*

*रिपोर्टर/राशीद अंसारी*

बुढ़मू। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रविवार को बुढ़मू में कांके विधायक के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी के आवासीय कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मौके पर गोपाल तिवारी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सोनू ने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन और सरकार के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया।
झामुमो नेता शमीम बड़ेहार ने कहा कि राजनीति में प्रवेश के शुरुआती दौर में सुदिव्य कुमार सोनू पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए अपने हाथों से दीवार लेखन किया करते थे। पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए गुरुजी ने उन्हें अपने एक पुत्र के रूप में स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उन्हें हमेशा बड़े भाई का दर्जा देते थे। जब-जब हेमंत सरकार के सामने संकट की परिस्थितियां आईं, स्वर्गीय सुदिव्य सोनू ढाल बनकर सरकार के पक्ष में मजबूती से खड़े रहे। उनका निधन पूरे झारखंडवासियों के लिए बेहद दुखद है।
शोक सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जाकिर हुसैन, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव, झामुमो नेता हीरालाल यादव, लाला महली, उमा पांडे, विनीता देवी, सुषमा देवी, राजेंद्र यादव, तबारक हुसैन, मुश्ताक आलम उर्फ पप्पू, अफजल अंसारी, कुदूस अंसारी, फारूक अंसारी, अमीरुल हक, अरशद आलम, हाफिज राजा, अंसारुल हक सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनल
Singrauli22 Sep

सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनल

सिंगरौली: / नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें - कलेक्टर श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।
Singrauli22 Sep

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Moradabad22 Sep

प्रशासनिक फेरबदल: मुरादाबाद के नए डीएम बने अनुनय झा, वर्तमान डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया का तबादला

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुरादाबाद के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर में फिर सक्रिय होगा मानसून, 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार: मौसम विभाग का अलर्ट
Indore22 Sep

इंदौर में फिर सक्रिय होगा मानसून, 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार: मौसम विभाग का अलर्ट

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | /इंदौर/ वंदे भारत LIVE TV NEWS/ इंदौर मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां…

पूरी खबर पढ़ें →
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!