Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jaipur

धौला मंडल में युवा खेल प्रतियोगिता संपन्न: कबड्डी में देव क्लब चिलपली व वॉलीबॉल में गिरनार क्लब बहलोड़ रहे

06 Sep 2026, 09:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धौला मंडल में युवा खेल प्रतियोगिता संपन्न: कबड्डी में देव क्लब चिलपली व वॉलीबॉल में गिरनार क्लब बहलोड़ रहे - JAIPUR, राजस्थान

धौला मंडल में युवा खेल प्रतियोगिता संपन्न: कबड्डी में देव क्लब चिलपली व वॉलीबॉल में गिरनार क्लब बहलोड़ रहे विजेता
जयपुर। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को धौला मंडल की ओर से संत शिरोमणि नारायण दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में एक दिवसीय 'युवा खेल प्रतियोगिता' का भव्य आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों कुल 11 टीमें एवं दौड़ सहित 200 खिलाड़ियों के साथ सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने पूरे अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के परिणाम
दिनभर चले कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
कबड्डी: कड़े मुकाबले में देव क्लब चिलपली विजेता बनी, जबकि भौमिया जी कबड्डी टीम (अजबपुरा) उपविजेता रही।

शूटिंग वॉलीबॉल: गिरनार क्लब (बहलोड़) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब जीता, वहीं बाड़ाडेहरा की टीम उपविजेता रही। रस्साकशी: ब्रदर्स टीम (धौला) ने अपने उत्कृष्ट सामर्थ्य का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

100 मीटर दौड़: 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मनोज बुनकर ने प्रथम स्थान, सुभाष गुर्जर ने द्वितीय स्थान तथा रमेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल भारत की एकता और अखंडता का आधार: बौद्धिक कर्ता रामसिंह (सहसंयोजक, धर्म जागरण) ने खिलाड़ियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, सहयोग, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना का संचार करते हैं।

खेल भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक सुदृढ़ता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा धावकों को अतिथियों एवं आयोजन समिति द्वारा नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक कानाराम सैनी ने सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामवासियों, युवा साथियों, शारीरिक शिक्षकों एवं व्यवस्थापकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान तोफान राम जिला सह कार्यवाह, प्रकाश खंड सह कार्यवाह, रोशन यादव क्यूआरटी विभाग, रामसिंह जिला ग्राम विकास संयोजक, बस्सी, राजपाल उपखंड कार्यवाह, धन्ना राम अचरोल खंड ग्राम विकास सह संयोजक, शारीरिक शिक्षक लोकेश कुमार लील, कानाराम, जयवीर,रामगोपाल पारीक, नरेंद्र, ग्यारसी लाल गुर्जर, लोकेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, प्रबुद्धजन व ग्रामीण उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नगर निकाय चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नगर निकाय चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

डीडवाना-कुचामन, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्थानीय निकाय चुनाव-2026 के तहत सोमवार को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में मकराना,…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर निकाय चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नगर निकाय चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

डीडवाना-कुचामन, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्थानीय निकाय चुनाव-2026 के तहत सोमवार को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में मकराना,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नगर निकाय आम चुनाव- 2026 राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पहुँचे डीडवाना बांगड महाविद्यालय में लिया कमीशनिंग कार्य का जायजा, मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण

डीडवाना-कुचामन, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी नगर निकाय आम चुनाव 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी सजाओ व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी सजाओ व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

शाहपुरा। स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों…

पूरी खबर पढ़ें →
वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी नीता बोहरा ने घर घर जनसंपर्क किया
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी नीता बोहरा ने घर घर जनसंपर्क किया

बेगूं। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 10 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीता बोहरा ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!