कांठ के गोपालपुर में दहेज के लिए विवाहिता की छत से धक्का देकर हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष के चार पर एफआईआर दर्ज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने और छत से धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही फोरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई है।
मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम ताराबाद निवासी मल्लू पुत्र सद्दीक ने अपनी बेटी रुखसार (28) का निकाह 7 अप्रैल 2021 को कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी नाजिम पुत्र नन्हें के साथ किया था। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर रुखसार को प्रताड़ित करने लगे थे। आरोप है कि उससे कार की मांग की जा रही थी। मायके पक्ष के अनुसार, 4 सितंबर की रात रुखसार के पति नाजिम और जेठ मोसिम ने उसके साथ मारपीट की और उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत होने का आरोप लगाया गया है।
रविवार को सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग ग्राम गोपालपुर स्थित रुखसार की ससुराल पहुंचे, जहां वह मृत अवस्था में पड़ी मिली। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना कांठ थाना पुलिस को दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया और थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर उसके पति नाजिम, जेठ मोसिम, ससुर नन्हें और सास खातून के खिलाफ दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया गया है कि रुखसार अपने पीछे चार और तीन वर्ष की दो मासूम बेटियों को छोड़ गई है। घटना के बाद दोनों बच्चियों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ब्रेकिंग - दिल्ली से महोबा आ रही बस में भीषण आग यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदारू बाज सिपाही ने पत्रकार के साथ किया दुर्व्यवहार लालपुर पांडेयपुर थाना के पांडेपुर चौकी में किया गया…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।