Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

9 मुख्य खबरे -*1. गोकुल में मना नंदोत्सव, छीछी प्रसादी पाने की रही होड़*

07 Sep 2026, 11:48 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

9 मुख्य खबरे -*1. गोकुल में मना नंदोत्सव, छीछी प्रसादी पाने की रही होड़*

*मथुरा।* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद ब्रज में नंदोत्सव की धूम रही। कंस के कारागार में जन्म के बाद कान्हा को वासुदेव यमुना पार कर गोकुल छोड़ गए। नंदभवन में सुबह से उत्सव का उल्लास रहा। मंदिर के सेवायत पुजारी मथुरा दास ने ठाकुरजी की आरती की। कृष्ण-बलराम, नंदबाबा, माता यशोदा के स्वरूप के साथ शोभायात्रा निकाली गई। हल्दी और दही के मिश्रण से तैयार छीछी प्रसाद लुटाया गया। प्रसादी पाने को श्रद्धालुओं में होड़ रही।
#Mathura #Gokul #Nandotsav #Janmashtami #Braj

*2. एक सप्ताह बाद भी पहेली अनसुलझी, सौ लोगों से पूछताछ – एसओ आत्महत्या मामला*

*बस्ती।* वाल्टरगंज एसओ सूर्यप्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की गुत्थी घटना के एक सप्ताह बाद भी उलझी हुई है। पुलिस की तीन विशेष टीमें जांच कर रही हैं। अब तक थाना स्टाफ समेत सौ से अधिक लोगों से मैराथन पूछताछ हो चुकी है। सीडीआर व टावर लोकेशन के आधार पर मोबाइल नंबर खंगाले जा रहे हैं। मृतक एसओ का शव 29 अगस्त को कलेक्ट्रेट स्थित सरकारी आवास पर पंखे से लटका मिला था।
#Walterganj #BastiPolice #SuryaprakashSingh #SODeathCase #BastiNews

*3. प्रो. केपी सिंह गोवि के नए कुलपति*

*गोरखपुर।* दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. केपी सिंह होंगे। राजभवन ने शोध और अकादमिक प्रशासन के अनुभवी प्रो. कृष्ण पाल सिंह को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया है। प्रो. सिंह मूल रूप से मेरठ के बागपत क्षेत्र के बड़ौत के रहने वाले हैं और बायोफिजिक्स और नैनो टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ हैं। वे रोहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति रह चुके हैं।
#DDUGU #GorakhpurUniversity #KPSingh #ViceChancellor #GorakhpurNews

*4. भारत से नेपाल तक पहुंची इंसानियत*

*नौतनवा/महराजगंज।* नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए नौतनवा के सेंट जेवियर्स जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने एक लाख नेपाली रुपये प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष के लिए प्रदान किए। बच्चों की टीम रूपंदेही जिले के भैरहवा पहुंची और सीडीओ विश्व प्रकाश अर्याल को चेक सौंपा। टीम में ऐशनी आनंद दुबे, अमृता यादव, श्रेया जायसवाल, सौम्या जायसवाल, फरहान खान, अंकुर यादव और शायबा खातून शामिल रहीं।
#IndoNepal #Nautanwa #NepalFlood #Humanity #Maharajganj

*5. रोजगार की तलाश में नेपाल गया था अब्दुल्लाह, बुझ गई जिंदगी*

*नौतनवा।* नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने महराजगंज के चकदह गांव निवासी परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ में 30 वर्षीय अब्दुल्लाह की मृत्यु हो गई। वह तीन माह पहले हाइड्रोलिक क्रेन चालक के रूप में काम करने नेपाल गया था। कई दिनों तक तलाश के बाद स्वजन ने काठमांडू पहुंचकर फोटो के माध्यम से उसकी शिनाख्त की।
#NepalFlood #MaharajganjNews #Abdullah #Bhotekoshi #Nautanwa

*6. बाढ़ के बाद काठमांडू पहुंचने में बढ़ा माल ढुलाई का खर्च*

*सोनौली।* नेपाल में बाढ़ के चलते सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ है, जिससे भारत-नेपाल के बीच कच्चे माल की ढुलाई महंगी हो गई है। भारतीय कच्चा माल सोनौली सीमा से भैरहवा भंसार कार्यालय तक पहुंच रहा है, लेकिन भारतीय वाहन काठमांडू नहीं जा पा रहे हैं। भैरहवा में माल उतरकर नेपाल के वाहनों में हेटौड़ा के रास्ते भेजा जा रहा है। इससे पहले 3 रुपये नेपाली प्रति किलो भाड़ा लगता था, जो अब बढ़कर 8 रुपये हो गया है।
#Sonauli #IndoNepalTrade #NepalFlood #FreightCharge #Kathmandu

*7. भरोसे का संदेश, पर्यटन स्थल सुरक्षित*

*सिद्धार्थनगर।* नेपाल में भोटेकोशी-त्रिशूली नदी में आई बाढ़ ने पर्यटन को बड़ा झटका दिया है। 50 अरब नेपाली रुपये से अधिक का नुकसान आंका गया है। 142 होटल, 57 रेस्टोरेंट और 141 वाहन प्रभावित हुए हैं। ऐसे में नेपाल सरकार लुंबिनी से लेकर पाटन तक के पर्यटन स्थल सुरक्षित होने का संदेश दे रही है। लुंबिनी विकास कोष ने कहा कि लुंबिनी और कपिलवस्तु, देवदह, रामग्राम जैसे बौद्ध स्थल पूरी तरह सुरक्षित हैं।
#NepalTourism #Lumbini #Patan #NepalFlood #TourismLoss

*8. ब्रज में खुशी छाई, कान्हा के जन्म की बधाई*

*मथुरा।* सजे-धजे ब्रज की छटा अद्भुत दिखी। भादों की हरियाली ने इसका सिंगार बढ़ा दिया। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। ब्रज चौरासी कोस के 158 किमी हिस्से को विकसित करने और मथुरा-वृंदावन के बीच 11.50 किमी फोरलेन सड़क बनाने का निर्देश दिया।
#Mathura #Vrindavan #KrishnaJanmotsav #YogiAdityanath #Braj

*9. आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े, पर हमारी आस्था नहीं तोड़ सके : मुख्यमंत्री*

*लखनऊ।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में कहा कि आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े, पर हमारी आस्था नहीं तोड़ सके। वह मूर्तियां तोड़ सकते हैं, पर मूल्य नहीं। उन्होंने कहा कि सोमनाथ का मंदिर बार-बार टूटा, लेकिन हमने उसे बार-बार बनाया। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बार-बार टूटा, पर आज वह अजेय पताका के साथ खड़ा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।
Singrauli22 Sep

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Moradabad22 Sep

प्रशासनिक फेरबदल: मुरादाबाद के नए डीएम बने अनुनय झा, वर्तमान डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया का तबादला

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुरादाबाद के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर में फिर सक्रिय होगा मानसून, 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार: मौसम विभाग का अलर्ट
Indore22 Sep

इंदौर में फिर सक्रिय होगा मानसून, 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार: मौसम विभाग का अलर्ट

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | /इंदौर/ वंदे भारत LIVE TV NEWS/ इंदौर मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां…

पूरी खबर पढ़ें →
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!