फर्जी नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपी गैंगलीडर पर बड़ी कार्रवाई, ₹4.40 करोड़ की संपत्ति कुर्क
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गहमर/रेवतीपुर। गाजीपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलने के आरोपी गैंगलीडर विनोद कुमार गुप्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
जिला मजिस्ट्रेट के कुर्की आदेश के क्रम में 6 सितंबर 2026 को गैंगलीडर से संबंधित करीब ₹4.40 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क एवं जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, विनोद कुमार गुप्ता द्वारा “ऊँ श्री बक्सू बाबा एकेडमी” के माध्यम से बच्चों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कथित रूप से फर्जी नियुक्ति पत्र दिए जाते थे और इसके एवज में मोटी रकम वसूली जाती थी।
पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध से अर्जित धन से संपत्तियां खरीदी गई थीं। 💰 दो भूखंडों पर कार्रवाई
कुर्क की गई संपत्तियों में—
मौजा उतरौली, तहसील सेवराई स्थित आराजी संख्या 17, रकबा 0.3770 हेक्टेयर — अनुमानित कीमत ₹1.10 करोड़।
मौजा दुल्लहपुर, तहसील सेवराई स्थित आराजी संख्या 34 में अभियुक्त का हिस्सा — अनुमानित कीमत ₹3.30 करोड़। दोनों संपत्तियों की कुल अनुमानित बाजार कीमत ₹4.40 करोड़ बताई गई है।
👮 संयुक्त पुलिस-राजस्व टीम की कार्रवाई
यह कार्रवाई थाना गहमर और थाना रेवतीपुर की संयुक्त पुलिस टीम तथा तहसीलदार (प्रशासक) व नायब तहसीलदार, तहसील सेवराई की राजस्व टीम द्वारा की गई। कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध रेवतीपुर थाने में वर्ष 2024 से 2026 तक कुल 15 मुकदमे दर्ज होने का आपराधिक इतिहास बताया गया है, जिनमें धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज, धमकी समेत विभिन्न धाराएं शामिल हैं। Vande Bharat Live TV News | गाजीपुर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बखिरा पर पंजीकृत…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों का विस्थापन और मुआवजे को लेकर आज भारतीय हलधर…
पूरी खबर पढ़ें →
कलीमिट्टी चौराहा, उन्नाव। अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर अखंड श्रीरामायण पाठ का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।