Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिला प्रशिक्षुओं को कराया गया सागर पुलिस कार्यालयों एवं थानों का व्यावहारिक अध्ययन भ्रमण

07 Sep 2026, 05:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महिला प्रशिक्षुओं को कराया गया सागर पुलिस कार्यालयों एवं थानों का व्यावहारिक अध्ययन भ्रमण - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * ​पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महिला प्रशिक्षुओं के व्यावहारिक ज्ञान और कार्यप्रणाली की समझ को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शैक्षणिक एवं व्यावहारिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह विशेष भ्रमण कार्यक्रम 07 से 11 तारीख तक संचालित किया जा रहा है, जिसके प्रथम दिन टोली क्रमांक 01 एवं टोली क्रमांक 02 की महिला प्रशिक्षुओं को विभिन्न पुलिस इकाइयों का दौरा कराया गया।

​थानों में दैनिक कार्यप्रणाली, एफआईआर (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया, जीडी (जनरल डायरी) संधारण, मालखाना, हवालात व्यवस्था तथा महिला सुरक्षा व संवेदनशीलता से जुड़े मामलों के निस्तारण की व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यालयीन शाखाओं के संचालन, प्रशासनिक पत्राचार, जनसुनवाई और पर्यवेक्षण प्रणाली से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया गया।

डायल-112/100 संचालन, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, सीसीटीवी निगरानी तथा आपातकालीन स्थितियों में समन्वय स्थापित करने की तकनीक समझाई गई। अभिसूचना संकलन, सुरक्षा व्यवस्था और विशेष रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

​पुलिस लाइन बल प्रबंधन, गणना, आर्मरी (शस्त्रागार), मोटर परिवहन शाखा और पुलिस कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन कराया गया। ​भ्रमण के दौरान संबंधित शाखाओं व थानों के प्रभारियों एवं अनुभवी स्टाफ ने महिला प्रशिक्षुओं को विस्तार से कार्यप्रणाली समझाई तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया।

​प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, शेष टोलियों के प्रशिक्षुओं को आगामी 11 तारीख तक चरणबद्ध तरीके से इसी प्रकार का व्यावहारिक भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे मैदानी स्तर पर पुलिसिंग की चुनौतियों और जिम्मेदारियों से भली-भांति परिचित हो सकें। इकाई से उ.नि.(रे) ऋषभ सिंह ठाकुर,उ.नि.(रे) जमना प्रसाद कोरी,म.प्र.आर.77 प्रगति तिवारी,म.आर.138 रूबी कोरी एवं आर.

आशीष रैकवार मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना बखिरा पुलिस द्वारा अपहरण की घटना का सफल अनावरण अपहृत व्यक्ति को 12 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, 42,620
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन, विस्थापन और मुआवजे की मांग
Mahoba22 Sep

कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन, विस्थापन और मुआवजे की मांग

महोबा कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों का विस्थापन और मुआवजे को लेकर आज भारतीय हलधर…

पूरी खबर पढ़ें →
अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा
Unnao22 Sep

अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा

कलीमिट्टी चौराहा, उन्नाव। अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर अखंड श्रीरामायण पाठ का आयोजन किया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!