Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विदिशा पुलिस की कार्यवाही, 70 लीटर अवैध देशी शराब व 2,000 लीटर महुआ लहान बरामद, कुल अनुमानित कीमत ₹5.07 लाख

07 Sep 2026, 08:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विदिशा पुलिस की कार्यवाही, 70 लीटर अवैध देशी शराब व 2,000 लीटर महुआ लहान बरामद, कुल अनुमानित कीमत ₹5.07 लाख - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * विदिशा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह तथा थाना प्रभारी बासौदा देहात एवं थाना प्रभारी बासौदा शहर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया,दिनांक 07.09.2026 को प्रातः करीब 05:45 बजे थाना बासौदा देहात क्षेत्रांतर्गत कंजर टपरा, जेल रोड पर अवैध शराब निर्माण एवं आरोपियों की तलाश के उद्देश्य से विभिन्न थानों एवं पुलिस लाइन से प्राप्त करीब 75 अधिकारी/कर्मचारियों के बल द्वारा सघन सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान आरोपीगण मौके से फरार हो गए।

पुलिस टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान अवैध देशी शराब निर्माण के लिए संचालित 02 भट्ठियां पाई गईं। मौके से करीब 2,000 लीटर महुआ लहान बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5,00,000 है।

महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त करीब 70 लीटर अवैध देशी मदिरा प्लास्टिक के केन एवं पन्नियों में बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹7,000 है।

इस प्रकार कार्रवाई में बरामद/नष्ट की गई अवैध सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹5,07,000 है। बरामद अवैध देशी शराब के संबंध में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी बासौदा देहात उनि जयकुमार सिंह, थाना प्रभारी बासौदा शहर संजय बेदिया, निरीक्षक सुदामा प्रसाद, थाना प्रभारी त्योंदा गौरव रघुवंशी, थाना प्रभारी हैदरगढ़ रघुराज सिंह, थाना प्रभारी पठारी ऋतुराज सिंह, थाना प्रभारी पथरिया रोहित कौरव, सउनि मनोज तिवारी, सउनि मजबूत सिंह गुर्जर, सउनि सियाराम, प्रआर. बैजनाथ यादव, आरक्षक प्रकाश अमलियार, सुनील जाट, पुष्पेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार, राकेश जाटव, रामनिवास मीना, महिला आरक्षक प्रियंका मौर्य, सोनम लोधी एवं श्यामवती धुर्वे सहित विभिन्न थानों एवं पुलिस लाइन के करीब 75 अधिकारी/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj20 Sep

कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…

पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नौतनवा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता
Mahrajganj20 Sep

नेपाल सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नौतनवा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

नौतनवा में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 1.350 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार नौतनवा/ महराजगंज 20सितम्बर2026। महराजगंज। नेपाल सीमा…

पूरी खबर पढ़ें →
कोल्हुई पुलिस द्वारा 08 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार
Mahrajganj20 Sep

कोल्हुई पुलिस द्वारा 08 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा 08 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार कोल्हुई/महराजगंज पुलिस अधीक्षक…

पूरी खबर पढ़ें →
जुआ फड़ से 11 आरोपी पकड़े गए, ₹11,500 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद
Sagar20 Sep

जुआ फड़ से 11 आरोपी पकड़े गए, ₹11,500 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में…

पूरी खबर पढ़ें →
सत्ता और प्रशासन के आगे झुके महापौर? स्वाभिमान के मुद्दे पर बैरवा समाज में तीखा रोष
Indore20 Sep

सत्ता और प्रशासन के आगे झुके महापौर? स्वाभिमान के मुद्दे पर बैरवा समाज में तीखा रोष

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल के कथित…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!