दोनाली बंदूक लेकर महिला पहुंची पुलिस चौकी मचा हड़कंप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

दोनाली बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, असलहा देखते ही पुलिसकर्मियों के उड़े होश! मचा हड़कंप
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की परतावल पुलिस चौकी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला हाथ में दोनाली बंदूक लेकर चौकी पहुंच गई। महिला के हाथ में असलहा देखते ही पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। अचानक चौकी परिसर में बंदूक लेकर पहुंची महिला को देखकर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। महिला आखिर दो नाली बंदूक लेकर पुलिस चौकी क्यों पहुंची और असलहा उसके पास कैसे पहुंचा, पुलिस इन सभी बिंदुओं की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थिति को संभाला और महिला से पूछताछ शुरू की। पुलिस अब पारिवारिक विवाद के पीछे के वास्तविक कारणों के साथ-साथ बंदूक के लाइसेंस, स्वामित्व और महिला के पास असलहा पहुंचने की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला किस वजह से दोनाली बंदूक लेकर चौकी पहुंची थी और इस पूरे घटनाक्रम के पीछे असल कहानी क्या है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ब्रेकिंग - दिल्ली से महोबा आ रही बस में भीषण आग यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदारू बाज सिपाही ने पत्रकार के साथ किया दुर्व्यवहार लालपुर पांडेयपुर थाना के पांडेपुर चौकी में किया गया…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।