Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रचार वाहन रवाना, 12 सितंबर को होगा वादों का निस्तारण

08 Sep 2026, 11:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रचार वाहन रवाना, 12 सितंबर को होगा वादों का निस्तारण - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय ने पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविन्द कुमार राय तथा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश कुमार पाण्डेय की मौजूदगी में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेन्द्र नाथ ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर सिद्धार्थनगर के साथ ही बाह्य न्यायालय बांसी व डुमरियागंज, ग्राम न्यायालय इटवा, कलेक्ट्रेट भवन, सहायक श्रमायुक्त न्यायालय तथा जनपद की सभी तहसील मुख्यालयों पर किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक एवं पारिवारिक मामले, शमनीय आपराधिक मामले, राजस्व एवं चकबंदी वाद, भूमि अधिग्रहण, सर्विस मैटर्स, मनरेगा, व्यापार कर, वन अधिनियम, उपभोक्ता मामले, यातायात चालान, चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, विद्युत एवं जल बिल सहित ऐसे विभिन्न मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा, जिनका निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से संभव है।

सचिव ने बताया कि बैंक अधिकारियों के सहयोग से बैंक ऋण वसूली से संबंधित प्री-लिटिगेशन मामलों का भी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। वहीं राजस्व और चकबंदी वादों का निस्तारण संबंधित न्यायालयों में राजस्व अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि यदि वे अपने किसी लंबित वाद का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कराना चाहते हैं तो संबंधित न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क कर अपना वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत करा सकते हैं।

प्रचार वाहन रवाना किए जाने के दौरान न्यायिक अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी-कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी तथा आमजन मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना बखिरा पुलिस द्वारा अपहरण की घटना का सफल अनावरण अपहृत व्यक्ति को 12 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, 42,620
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन, विस्थापन और मुआवजे की मांग
Mahoba22 Sep

कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन, विस्थापन और मुआवजे की मांग

महोबा कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों का विस्थापन और मुआवजे को लेकर आज भारतीय हलधर…

पूरी खबर पढ़ें →
अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा
Unnao22 Sep

अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा

कलीमिट्टी चौराहा, उन्नाव। अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर अखंड श्रीरामायण पाठ का आयोजन किया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!