Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

भा,जी,प ‌कटनी की जिला कार्य समिति बैठक संपन्न

08 Sep 2026, 08:09 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भा,जी,प ‌कटनी की जिला कार्य समिति बैठक संपन्न - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
भारतीय जनता पार्टी कटनी की नई कार्यसमिति घोषित होने के पश्चात आज जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में संगठन को मजबूत करने, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन के आने वाले कार्यक्रमों पर भी विस्तार से बात की गई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन भारत माता,पितृ पुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं वन्देमानरतम के गायन के साथ हुआ।
जिला कार्यसमिति बैठक के दौरान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बूथ स्तर तक सेवा गतिविधियां और लोगों से संपर्क के चलने वाले कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान से संबंधित पीपीटी को समझाते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी ।

जिला कार्यसमिति बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने पिछले दिनों ओरछा में सपन्न हुई प्रदेश कार्यसमिति के विषयों एवं आए संगठन के कामों की जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति में पारित राजनैतिक प्रस्ताव के समर्थन में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि, मेरा मानना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ईश्वर के भेजें गए दूत है "7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के प्रति सेवा और त्याग के 25 वर्ष पूरे होंगे. उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक लगातार जनसेवा की है. प्रधानमंत्री मोदी ने देश में विकास की गंगा बहाई है. महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में आए बदलावों की जानकारी शहर में वार्डों और गांव-गांव तक पहुंचाई जाना है. इसके लिए रक्तदान, जनसंवाद, युवा कार्यक्रम और जनसेवक महाकुंभ जैसे आयोजन में कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है ।
जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह , वरिष्ठ नेता शशांक श्रीवास्तव ने कार्यसमिति में उपस्थित सदस्यों से आगामी कार्ययोजनाओं और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के विषय पर संगठनात्मक चर्चा की, साथ ही प्रदेश एवं केंद्र की मा.श्री नरेंद्र मोदी जी की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने को लेकर आग्रह किया । कार्यसमिति के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन,जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक,महापौर प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, सोहन सिंह,वरिष्ठ नेता रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव,मृदुल मिश्रा, श्याम निषाद, चमनलाल आनंद, रामचन्द्र तिवारी, मनीषदेव मिश्रा, सुखदेव चौधरी मंचासीन रहे।
जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीश वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी परिवारों में पिछले दिनो हुए निधन पर शोक प्रस्ताव रखा जिस पर सभी उपस्थित जनों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा ।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मैहर ने रचा इतिहास! ग्राम बेरमा ने स्वामित्व योजना में पूरे मध्यप्रदेश में मारा प्रथम स्थान, कलेक्टर ने किया सम्मानित!
Maihar25 Oct

मैहर ने रचा इतिहास! ग्राम बेरमा ने स्वामित्व योजना में पूरे मध्यप्रदेश में मारा प्रथम स्थान, कलेक्टर ने किया सम्मानित!

स्वामित्व योजना में ग्राम बेरमा ने मध्यप्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान* कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने अधिकारियों और…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर-मालवा में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता: गाय पालने वाले पशुपालकों को मिलेगा ₹1 लाख तक का पुरस्कार डोंगरगांव और तनोड़िया में होगी दो
विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ, रीवा–चुरहट और सतना–देवेंद्रनगर रेलखंडों का देवेंद्रनगर–चुरहट ट्रेन सेवा शुरू, दिसंबर 2026 तक सीधी और 2028 तक सिंगरौली रेल पहुंचाने का लक्ष्य
, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और खंडवा के बीच नई रेलवे लाइन का जल्द होगा लोकार्पण विंध्य-बुंदेलखंड के लिए नई लाइफलाइन बनेगी रेल क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
सामाजिक सहभागिता, जैविक खेती, दस्तावेजीकरण और संवाद कौशल पर दिया प्रशिक्षण; प्रमाण पत्र वितरित कर प्रतिभागियों को किया प्रोत्साहित*
Agar-Malwa24 Oct

सामाजिक सहभागिता, जैविक खेती, दस्तावेजीकरण और संवाद कौशल पर दिया प्रशिक्षण; प्रमाण पत्र वितरित कर प्रतिभागियों को किया प्रोत्साहित*

Lआगर मालवा।मारूबर्डिया, 24 अक्टूबर। ग्रामीण विकास को गति देने और ग्राम स्तर पर सामाजिक संगठनों की कार्यक्षमता बढ़ाने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!