Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बंडा घटना के दोषियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही ,मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता* मामले की पुनरावृत्ति ना हो ऐसे ठोस कदम उठाए जाएंगे-उप मुख्यमंत्री देवड़ा

08 Sep 2026, 11:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बंडा घटना के दोषियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही ,मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता* मामले की पुनरावृत्ति ना हो ऐसे ठोस कदम उठाए जाएंगे-उप मुख्यमंत्री देवड़ा - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा क्षेत्र में हुई दुखद घटना पर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने घटना को अत्यंत संवेदनशील एवं पीड़ादायक बताते हुए स्पष्ट किया है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

घटना की जांच पूरी बारीकी और गंभीरता से की जा रही है तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया कि प्रकरण में कुल 30 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 49-क के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के उपरांत राज्य सरकार की ओर से घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रित परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक स्तरों पर भी जांच जारी है।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) पहुंचकर उपचाराधीन मरीजों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स एवं जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावितों के नि:शुल्क एवं सर्वोत्कृष्ट इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

इस दौरान सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह, श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा, डीआईजी एस एस चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री प्रभारी डीन डॉ गंगवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी , डॉक्टर्स मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम
Shamli08 Sep

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम

शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…

पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा
Sonbhadra08 Sep

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
सरकार का इन्तजार नहीं ग्राम बासियों ने खुद संभाली सड़क की जिम्मेदारी
Bhind08 Sep

सरकार का इन्तजार नहीं ग्राम बासियों ने खुद संभाली सड़क की जिम्मेदारी

लोकेशन -- गोहद मध्य प्रदेश स्लग / सरकार का इंतजार नहीं, ग्रामवासियों ने खुद संभाली सड़क की जिम्मेदारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti08 Sep

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं*

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti08 Sep

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं*

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!