Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jaipur

जयपुर जिले भर में बछ बारस पर्व पर गौ माता-बछड़े की पूजा, गौशाला व मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

08 Sep 2026, 09:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

जयपुर जिले भर में बछ बारस पर्व पर गौ माता-बछड़े की पूजा, गौशाला व मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

जयपुर ।जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी, बछ बारस के अवसर पर मंगलवार को धौला कस्बे में महिलाओं ने गौ माता व बछड़े की विधि-विधान से पूजा कर व्रत रखा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
हर मोहल्ले में पूजन:- धौला कस्बे के पटवारी मोहल्ला, श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर मोहल्ला, सेठों का मोहल्ला, कुम्हारों का मोहल्ला, रैगर मोहल्ला, खटीकों का मोहल्ला, मीणा मोहल्ला, दर्जी मोहल्ला, खाती, नाई, भट्ट-महंत व पड़या मोहल्ला में सुबह से ही महिलाओं ने बछड़े वाली गायों का पूजन किया। गौ माता को चुंदरी ओढ़ाई, तिलक लगाया, बाजरा, मोठ व चूरमा का भोग लगाया और बछ बारस की कथा सुनी।

धार्मिक स्थलों व गौशाला में आयोजन:-कस्बे के श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर, वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर, गोपाल जी मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों व धौला गौशाला में भी गौ पूजन का आयोजन हुआ। गौशाला में महिलाओं ने गौ माता को हरा चारा, गुड़ व चारा खिलाकर सेवा की।

बछ बारस का पौराणिक महत्व:- पंडित संजीव कुमार शर्मा संजय ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार बछ बारस मातृत्व, संतान की रक्षा व समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं पुत्र की लंबी आयु व परिवार की मंगल कामना के लिए बछड़े सहित गाय की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत से संतान दोष दूर होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन गाय के दूध व उससे बने पदार्थों का सेवन नहीं किया जाता और गेहूं व चावल से बनी वस्तुओं का त्याग किया जाता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सवाईपुरा में भोपाजी दुर्गा राम सरपंच उम्मीदवार को लेकर चार गांवों की जनसभा का आयोजन।
Pali27 Oct

सवाईपुरा में भोपाजी दुर्गा राम सरपंच उम्मीदवार को लेकर चार गांवों की जनसभा का आयोजन।

सवाईपुरा में भोपाजी दुर्गा राम सरपंच उम्मीदवार को लेकर चार गांवों की जनसभा का आयोजन। पाली रोहट क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
हिंदू सनातन धर्म पद्धति में करवा चौथ सुहागिन स्त्रियों का महत्वपूर्ण पर्व माना गया है
Nagpur27 Oct

हिंदू सनातन धर्म पद्धति में करवा चौथ सुहागिन स्त्रियों का महत्वपूर्ण पर्व माना गया है

भारतीय हिंदू सनातन धर्म पद्धति में करवा चौथ को सुहागिन स्त्रियों का एक महत्वपूर्ण पर्व माना गया है।…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में धूमधाम से मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Oct

कांठ में धूमधाम से मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव

-- वाल्मीकि समाज द्वारा निकाली गई 33वीं भव्य वाल्मीकि शोभायात्रा -- वक्ताओं ने जनसभा में दिया महर्षि के…

पूरी खबर पढ़ें →
28 अक्टूबर को मतदान, प्रचार के अंतिम दिन सांसद दुष्यंत सिंह ने किया जनसंपर्क
Jhalawar26 Oct

28 अक्टूबर को मतदान, प्रचार के अंतिम दिन सांसद दुष्यंत सिंह ने किया जनसंपर्क

खानपुर(राकेश नागर)। पंचायती राज चुनाव 2026 के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार सोमवार शाम छह बजे थम गया।…

पूरी खबर पढ़ें →
स्काउटिंग के रंग, अनुशासन और दिशा ज्ञान का अनूठा संगम: उदयपुर में राज्य स्तरीय प्रेसीडेंट अवार्ड गाइड प्रमाण पत्र जांच शिविर का दूसरा दिन
Udaipur26 Oct

स्काउटिंग के रंग, अनुशासन और दिशा ज्ञान का अनूठा संगम: उदयपुर में राज्य स्तरीय प्रेसीडेंट अवार्ड गाइड प्रमाण पत्र जांच शिविर का दूसरा दिन

उदयपुर, 25 अक्टूबर। भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Udaipur26 Oct

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की ट्रांजिट यात्रा 26 को

उदयपुर, 25 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सोमवार को उदयपुर की ट्रांजिट विजिट पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार सुबह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!