Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

डीडवाना-कुचामन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान द्वारा प्रतिभावान और जरूरतमंद विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट और निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रजनीश चौधरी ने बताया कि योजना के तहत पात्र विद्यार्थी 08 सितंबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक अपने आवेदन SSO Portal (https://sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन कर कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर Cm Anuprati Coaching Icon पर क्लिक करने के बाद ड्रॉपडाउन मेनू में से Student विकल्प का चयन करना होगा।

योजना की मुख्य विशेषताएं और पात्रता:

* पात्रता: राजस्थान के मूल निवासी वे विद्यार्थी इस योजना के पात्र होंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के अंतर्गत है। योजना का लाभ अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
* कोचिंग श्रेणियाँ: इसके अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न सिविल सेवा व राज्य सेवा परीक्षाएँ, अधीनस्थ बोर्ड की परीक्षाएँ, इंजीनियरिंग/मेडिकल प्रवेश परीक्षाएँ (जैसे– JEE, NEET) तथा बैंक/SSC आदि परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग का प्रावधान है।

जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी ने डीडवाना-कुचामन जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2026 का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि इस कल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाया जा सके।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी संबंधित जिला कार्यालय या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे
Jodhpur08 Sep

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे

जोधपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर राजस्थान आएंगे। डॉ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi08 Sep

छग. प्रदेश में निजी स्कूल संस्थान शुरू करने और उनकी मानयता को लेकर अब नियम बदल गए हैं

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश में अब निजी स्कूल खोलने शुरू करने और स्कूल की मान्यता…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिले में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना4 नगरीय निकायों के 182 बूथों के लिए मतदान दलों की हुई रवानगी
Didwana-Kuchaman08 Sep

जिले में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना4 नगरीय निकायों के 182 बूथों के लिए मतदान दलों की हुई रवानगी

डीडवाना-कुचामन, जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में प्रथम चरण में 9 सितम्बर को 4…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!