Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत मामले में पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

09 Sep 2026, 12:40 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत मामले में पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

थाना कांठ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, साजिश के तहत मारपीट करने और छत से धक्का देने का आरोप है, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

कांठ पुलिस के मुताबिक गांव गोपालपुर निवासी नाजिम पुत्र नन्हे (पति) के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 211/2026 के तहत धारा 85, 61(2), 80(2) बीएनएस तथा 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता विवाहिता के पिता मल्लू पुत्र सद्दीक अहमद निवासी ताराबाद थाना ठाकुरद्वारा ने अपनी करीब 28 वर्षीय पुत्री रुखसार की मौत के संबंध में तहरीर दी थी।

 

घटना चार सितंबर की रात करीब नौ बजे क्षेत्र के गांव गोपालपुर में हुई थी, जबकि पुलिस को छह सितंबर को सूचना मिली। मामले में कार्रवाई करते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें से मंगलवार को थाना कांठ पुलिस ने आरोपी पति नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोनू शर्मा, कांस्टेबल सुनीत कुमार तथा कांस्टेबल अभिनव चौधरी शामिल रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत सर में चोट लगने के कारण हुई थी, आरोपी पति नाजिम को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सलेमपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल का भव्य स्वागत
Moradabad08 Sep

कांठ: राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सलेमपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर गांव लौटे राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर कांठ…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा फर्रुखाबाद आज जनपद फर्रुखाबाद में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं,
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhansi08 Sep

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार हुआ, नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्त पत्र

झांसी दिनांक 08 सितंबर 2026 ----------------- *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार…

पूरी खबर पढ़ें →
मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला
Mahrajganj08 Sep

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में…

पूरी खबर पढ़ें →
साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93
Mahrajganj08 Sep

साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93

महराजगंज। साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93 महराजगंज साइबर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!