सिंगरौली: कलेक्टर के निर्देश पर साईं डायग्नोस्टिक सेंटर के विरुद्ध FIR दर्ज।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिंगरौली: कलेक्टर के निर्देश पर साईं डायग्नोस्टिक सेंटर के विरुद्ध FIR दर्ज।
देवसर में चिकित्सक आवास से संचालित सेंटर पर प्रशासन की कार्रवाई, SDM ने किया था औचक निरीक्षण।
सिंगरौली: । देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित चिकित्सक आवास से संचालित किए जा रहे साईं डायग्नोस्टिक सेंटर के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को संबंधित सेंटर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में पुलिस द्वारा सेंटर संचालक रामलोटन बैस के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली गई है।
उल्लेखनीय है कि देवसर एसडीएम द्वारा सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक आवास में डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन पाया गया तथा लैब संचालन से संबंधित उपकरण भी मौके पर मिले। प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने सीएमएचओ को नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित संचालक के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय परिसरों एवं स्वास्थ्य संस्थानों का अनधिकृत अथवा नियम विरुद्ध व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 80 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद। सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव के अवसर पर रविवार को खाचरौद नगरी धर्म, तप, त्याग…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।