Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Korba

8 मांगों को लेकर सड़क पर उतरे,नकटीखार में ग्रामीणों का चक्काजाम, प्रशासन से लिखित आश्वासन मांगा…

09 Sep 2026, 02:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
8 मांगों को लेकर सड़क पर उतरे,नकटीखार में ग्रामीणों का चक्काजाम, प्रशासन से लिखित आश्वासन मांगा... - कोरबा, छत्तीसगढ़

कोरबा जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत नकटीखार के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की जनहित से जुड़ी मांगों की अनदेखी किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर आसपास के कई गांवों के लोग सड़क पर बैठ गए, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 20, कोरबा मोनिका अरविंद भगत के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराने का प्रयास किया।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत नकटीखार की विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन के समक्ष मांग रखी गई लेकिन अब तक उनका निराकरण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि नकटीखार शासकीय प्राथमिक शाला से तालाब पार जाने वाले मार्ग पर तालाब के पास पुलिया और आवागमन की उचित व्यवस्था नहीं है।

इससे छात्रों और ग्रामीणों को परेशानी होती है। वहीं प्राथमिक शाला नकटीखार में स्वीकृत दो भवनों का निर्माण भी अब तक पूरा नहीं हुआ है, जिसके चलते बच्चे जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं।

इसके अलावा ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत नकटीखार के भालूसटका में देवरास मोहल्ले की ओर जाने वाले मार्ग पर कांक्रीट सड़क बनाने, अटल चौक से अंधारदरहा की ओर कोकट सड़क का निर्माण कराने और नकटीखार के ऊपर मोहल्ले से होते हुए मुंसीडीह जाने वाले मार्ग का डामरीकरण कराने की मांग की है। भालूसटका खेल मैदान को सामुदायिक वनाधिकार के तहत अब तक पट्टा नहीं मिलने पर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने धार्मिक और खेल गतिविधियों के लिए तत्काल पट्टा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक चक्काजाम जारी रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच
Sagar09 Sep

बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सीधी जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur09 Sep

_कोसा मर्डर केस का पर्दाफाश_* 🟣 ▪️*ग्राम कोसा के मृतक अमित भंडारी की हत्या के षड्यंत्र में

*🟣_कोसा मर्डर केस का पर्दाफाश_* 🟣 ▪️*ग्राम कोसा के मृतक अमित भंडारी की हत्या के षड्यंत्र में शामिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur09 Sep

_कोसा मर्डर केस का पर्दाफाश_* 🟣 ▪️*ग्राम कोसा के मृतक अमित भंडारी की हत्या के षड्यंत्र में

*🟣_कोसा मर्डर केस का पर्दाफाश_* 🟣 ▪️*ग्राम कोसा के मृतक अमित भंडारी की हत्या के षड्यंत्र में शामिल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!