*श्रीकृष्ण छठी पर धूमधाम से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांधला संवाददाता: श्रीकृष्ण छठी के पावन अवसर पर नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा पूरे धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। नगर के प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई मोहल्ला गुजरान स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर पहुंचकर धार्मिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई।
श्रीकृष्ण छठी के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष पूजा-अर्चना और आरती के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप (लड्डू गोपाल) को आकर्षक रूप से सजाई गई पालकी में विराजमान किया गया।
ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और धार्मिक भजनों की मधुर धुनों के साथ पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों व बाजारों से होकर गुजरी, जहां स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने पालकी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" और "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं द्वारा स्थान-स्थान पर जलपान और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी।
भक्ति और उल्लास के माहौल में आगे बढ़ती हुई पालकी यात्रा अपने तय मार्ग से होते हुए मोहल्ला गुजरान स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। वहां विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर पंडित ललित किशोर, सचिन शर्मा उर्फ जोनी, सचिन गोयल, शरद मित्तल, विशु गुप्ता, ओम सिंघल, निखिल माहेश्वरी, बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमैं शिवकुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा आज राहुल गांधी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
अगाध श्रद्धा और अटूट भक्ति का दिखेगा अनोखा संगम: झकनावदा से नलखेड़ा तक गूंजेगा माँ बगलामुखी और बाबा…
पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों को लूटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; मौत का खौफ दिखाकर छीनते…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨⚖️ 🔥 मस्जिद कमेटी ने दाखिल की याचिका, बिना कानूनी नोटिस ध्वस्तीकरण का आरोप — वर्शिप एक्ट के…
पूरी खबर पढ़ें →
સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ઘાટ ખાતે શ્રાવણ વદ તેરસના પાવન દિવસે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ ના પટેલ જીતુભાઇ કુહાડા…
पूरी खबर पढ़ें →
₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी का मामला, फरार चल रहा बैंक मैनेजर अमित कुमार गिरफ्तार — करेंसी चेस्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।