25 सितंबर को लखनऊ में गूंजेगा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा, अटेवा ने सादात में चलाया तूफानी संपर्क अभियान

(सादात)गाजीपुर । पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर NMOPS/ATEWA ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।
आगामी 25 सितंबर को लखनऊ में प्रस्तावित महासम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को ब्लॉक सादात क्षेत्र में अटेवा द्वारा व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षक एवं कर्मचारी साथियों से संवाद किया और अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।संपर्क अभियान के दौरान बापू इंटर कॉलेज सादात, श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज सादात, समता पीजी कॉलेज सादात, एसवीएम इंटर कॉलेज बहरियाबाद, शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज सलेमपुर बघाईं तथा बहरुल उलूम ओरिएंटल इंटर कॉलेज बहरियाबाद में शिक्षक-कर्मचारियों से संपर्क किया गया।इस दौरान प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी डॉ.
वीरेंद्र यादव, जिला संयोजक सरफराज खान, जिला संयुक्त मंत्री रामानंद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री रामअवतार यादव, कोषाध्यक्ष इरशाद आलम, मदरसा से ए.बी. आमिर, विजय यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को निर्णायक मजबूती देने के लिए शिक्षक और कर्मचारी संगठनों की एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब सभी संगठन एक मंच पर आकर अपनी मांग को मजबूती से उठाएंगे, तभी संघर्ष को व्यापक स्वरूप मिलेगा।उन्होंने कहा कि 25 सितंबर का लखनऊ महासम्मेलन शिक्षक-कर्मचारियों की एकजुटता और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बुलंद करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने सभी शिक्षक एवं कर्मचारी साथियों से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि सादात ब्लॉक में संपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा तथा अधिक से अधिक शिक्षक-कर्मचारियों को महासम्मेलन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।अटेवा पदाधिकारियों ने अभियान के दौरान “NPS नहीं—OPS चाहिए” और “25 सितंबर—लखनऊ चलो” का संदेश देते हुए शिक्षक-कर्मचारियों से एकजुट होकर अपनी मांग के समर्थन में आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







