विश्वविद्यालय प्रशासन एवं सुरक्षा दल के समन्वय से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का अभ्यास
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जोधपुर में कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज ईआरटी प्रथम बटालियन आरएसी, जोधपुर द्वारा विश्वविद्यालय परिसर का परिचय एवं मॉकड्रिल किया गया।ईआरटी प्रथम बटालियन आरएसी, जोधपुर के कंपनी कमाण्डर सुरेश कुमार द्वारा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को प्रेषित पत्र के अनुसार, आयुर्वेद विश्वविद्यालय का परिसर संवेदनशील स्थान होने के कारण आतंकवादी अथवा राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अग्रिम आपात योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर स्थित विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल आयोजित की गई।इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं सुरक्षा दल द्वारा परिसर की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील स्थानों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना रहा।विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ईआरटी प्रथम बटालियन आरएसी, जोधपुर के अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक सहयोग एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं। इससे आपात परिस्थितियों में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायता मिलेगी।
कुलगुरु प्रोफेसर गोविन्द सहाय शुक्ल के साथ ईआरटी प्रथम बटालियन आरएसी, जोधपुर के कंपनी कमाण्डर सुरेश कुमार द्वारा शैक्षणिक संस्थानो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सूमर। कस्बे सहित समूचे ग्रामीण अंचल में भाद्रपद शुक्ल दशमी पर लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का निर्वाण दिवस…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक के जनपद भ्रमण एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत विधायक धनघटा…
पूरी खबर पढ़ें →
*पितृपक्ष मेला को लेकर नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग* गया, 22…
पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश कांगङा .बैजनाथ शहर मै आज पूर्व मै रहे माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी और साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश कांगङा .बैजनाथ शहर मै आज पूर्व मै रहे माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी और साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश कांगङा .बैजनाथ शहर मै आज पूर्व मै रहे माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी और साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।