Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

आज श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धांलुओं को लेकर अयोध्या धाम रवाना हुई ट्रैन

10 Sep 2026, 07:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आज श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धांलुओं को लेकर अयोध्या धाम रवाना हुई ट्रैन - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

समाचार
*जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बिलासपुर रेलवे स्टेशन, 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना*

*बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी*
बिलासपुर, 9 सितम्बर 2026/बिलासपुर रेलवे स्टेशन से आज श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने श्रद्धालुओं से भरी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सभापति भारती नीरज माली, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित रेलवे के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे ।
इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का सम्मान है, जिसके माध्यम से हर वर्ग को प्रभु श्रीराम के दर्शन का मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच का परिणाम है उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार की तरह देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनता को श्री राम लला के दर्शन करा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर गाजे-बाजे, पारंपरिक नृत्य, तिलक, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के बीच श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। अयोध्या धाम के साथ-साथ वे श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करेंगे।
दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु बिलासपुर के सरकंडा निवासी श्रीमती आराधना मिश्रा, ज्योत्सना मिश्रा, तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम सागर निवासी श्री लक्ष्मी साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री रामलला के दर्शन करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है, जो मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इतनी सुव्यवस्थित और सम्मानजनक व्यवस्था एक सपना साकार होने जैसा है। मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशीलता के कारण आज अनेक महिलाओं को श्री रामलला के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए वे उनके प्रति कृतज्ञ हैं। अन्य दर्शनार्थियों ने भी इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय और भावनात्मक क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या आने-जाने, ठहरने, मंदिर दर्शन, नाश्ता एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। साथ ही यात्रा के दौरान टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मियों एवं चिकित्सकों का दल भी श्रद्धालुओं के साथ मौजूद रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धीरावास से देवधाम जोधपुरिया के लिए आठवीं विशाल पदयात्रा आज रवाना, ध्वज की अगुवाई में पैदल यात्री रवाना
Jaipur10 Sep

धीरावास से देवधाम जोधपुरिया के लिए आठवीं विशाल पदयात्रा आज रवाना, ध्वज की अगुवाई में पैदल यात्री रवाना

धीरावास से देवधाम जोधपुरिया के लिए आठवीं विशाल पदयात्रा आज रवाना, ध्वज की अगुवाई में पैदल यात्री रवाना…

पूरी खबर पढ़ें →
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थित में जेठा में विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन
Sakti10 Sep

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थित में जेठा में विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन

*केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में 11 सितंबर को…

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
धूमधाम से मनाया गया दादी रानी सती भादो उत्सव, भजनों से भक्तिमय हुआ मंडल आश्रम
Haridwar10 Sep

धूमधाम से मनाया गया दादी रानी सती भादो उत्सव, भजनों से भक्तिमय हुआ मंडल आश्रम

रुचि ड्रोलिया जिला संवाददाता हरिद्वार धूमधाम से मनाया गया दादी रानी सती भादो उत्सव, भजनों से भक्तिमय हुआ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi10 Sep

पेन्ड्रारोड- कटनी चौंथी रेल लाइन, और बिलासपुर तीसरी लाइन बिछाने को लेकर मंजूरी दी गई

गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के निवासियों के लिए और बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले रेल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!