Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

नगर निकाय चुनाव-2026 – मतदान दलों की रवानगी, ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री वितरण की व्यापक व्यवस्था

10 Sep 2026, 08:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नगर निकाय चुनाव-2026 - मतदान दलों की रवानगी, ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री वितरण की व्यापक व्यवस्था - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर निगम, जोधपुर में 11 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए नियुक्त मतदान दलों को गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (पुरुष), जोधपुर से अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत ईवीएम, रिकॉर्ड एवं अन्य आवश्यक निर्वाचन सामग्री प्रदान कर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय (छात्र) जोधपुर
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (पुरुष), जोधपुर में मतदान दलों की रवानगी एवं निर्वाचन सामग्री वितरण के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। यहां नगर निगम के सभी 100 वार्डों के मतदान दलों को वार्ड एवं मतदान केंद्रवार निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ईवीएम सहित आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करवाई गई। मतदान पश्चात मतदान दलों का संग्रहण स्थल भी राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर निर्धारित किया गया है।

मतदान दलों की बैठक, अंतिम प्रशिक्षण एवं ड्यूटी वितरण व्यवस्था

इसके लिए वार्ड 1 से 10 के मतदान दलों की बैठक टेंट संख्या 1, वार्ड 11 से 20 की टेंट संख्या 2, वार्ड 21 से 30 की टेंट संख्या 3, वार्ड 31 से 40 की टेंट संख्या 4, वार्ड 41 से 50 की टेंट संख्या 5, वार्ड 51 से 60 की टेंट संख्या 6, वार्ड 61 से 70 की टेंट संख्या 7, वार्ड 71 से 80 की टेंट संख्या 8, वार्ड 81 से 90 की टेंट संख्या 9 तथा वार्ड 91 से 100 के मतदान दलों की बैठक टेंट संख्या 10 में आयोजित की गई। अंतिम प्रशिक्षण एवं निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दल अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन ने मतदान दलों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कार्मिकों से ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने, निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पहुंचकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया एवं प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करने को कहा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने, मतदान दलों के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा
Mahoba10 Sep

फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा

फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा चरखारी,…

पूरी खबर पढ़ें →
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को समयबद्द्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं पर वीडि
लाइट कटते ही कर्तानियाघाट में फिर आदमखोर का हमला, मटेही के जागापुरवा में 6 साल के मासूम पर झपटा
Bahraich10 Sep

लाइट कटते ही कर्तानियाघाट में फिर आदमखोर का हमला, मटेही के जागापुरवा में 6 साल के मासूम पर झपटा

जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज लाइव टीवी चैनल बहराइच ​बहराइच: सूत्रों के अनुसार..कतरनियाघाट…

पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे प्रिंसिपल कांक्लेव एजुकेशन स्ट्रेंथन कार्यक्रम का आयोजन
Karnal10 Sep

करनाल मे प्रिंसिपल कांक्लेव एजुकेशन स्ट्रेंथन कार्यक्रम का आयोजन

करनाल मे आज प्रिंसिपल कांक्लेव एजुकेशन स्ट्रेंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!