Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, पंडाल से विसर्जन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम।।

10 Sep 2026, 08:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, पंडाल से विसर्जन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम।। - रांची, झारखंड

त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, पंडाल से विसर्जन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

रांची। आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गणेश चतुर्थी, करम पर्व, दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और काली पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि पूजा पंडालों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। पंडाल या तोरण द्वार बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर से सटाकर नहीं बनाए जाएंगे। पंडालों में भीड़ के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह रखने का निर्देश दिया गया। अग्निशमन विभाग को बड़े पंडालों की जांच करने को कहा गया है।
नंगे तारों के इस्तेमाल पर कार्रवाई
पूजा पंडालों और सजावट में नंगे तारों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। पूजा समितियों को बिजली विभाग से वैध कनेक्शन लेना होगा। खुले या असुरक्षित तार पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

"विसर्जन वाहनों की होगी जांच"

विसर्जन में शामिल होने वाले वाहनों की एमवीआई से जांच कराई जाएगी। चालकों के लाइसेंस की जांच के साथ शराब सेवन की जांच भी होगी। नशे में पाए जाने वाले चालक को विसर्जन जुलूस में वाहन ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूजा समितियों से इस संबंध में अंडरटेकिंग भी लेने का निर्देश दिया गया है।
करम और छठ घाटों पर विशेष तैयारी
करम पर्व को लेकर तालाबों की सफाई, रोशनी और क्रेन की व्यवस्था करने को कहा गया है। छठ पर्व से पहले सभी घाटों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश नगर निगम को दिया गया। घाटों पर आवश्यक सुविधाओं की भी समय रहते व्यवस्था करने को कहा गया।

"दीपावली में मिलावट पर रहेगी नजर"

दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री में निर्धारित गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए फूड सेफ्टी विभाग को लगातार जांच और छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में एसपी सिटी पारस राणा, एसपी ग्रामीण गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सदर एसडीओ कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय समेत नगर निगम, बिजली और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जाएं, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा
Mahoba10 Sep

फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा

फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा चरखारी,…

पूरी खबर पढ़ें →
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को समयबद्द्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं पर वीडि
लाइट कटते ही कर्तानियाघाट में फिर आदमखोर का हमला, मटेही के जागापुरवा में 6 साल के मासूम पर झपटा
Bahraich10 Sep

लाइट कटते ही कर्तानियाघाट में फिर आदमखोर का हमला, मटेही के जागापुरवा में 6 साल के मासूम पर झपटा

जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज लाइव टीवी चैनल बहराइच ​बहराइच: सूत्रों के अनुसार..कतरनियाघाट…

पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे प्रिंसिपल कांक्लेव एजुकेशन स्ट्रेंथन कार्यक्रम का आयोजन
Karnal10 Sep

करनाल मे प्रिंसिपल कांक्लेव एजुकेशन स्ट्रेंथन कार्यक्रम का आयोजन

करनाल मे आज प्रिंसिपल कांक्लेव एजुकेशन स्ट्रेंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!