Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

नागपुर शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक परंपरा काली,पीली मारबत आज निकलेगी

11 Sep 2026, 12:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नागपुर शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक परंपरा काली,पीली मारबत आज निकलेगी - नागपूर, महाराष्ट्र

नागपुर शहर की प्राचीन ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा काली, पीली मारबत आज एक बार फिर देखने को मिलेगी। नागपुर शहर में आज शुक्रवार 11 सितंबर को पोला पर्व के अवसर पर काली, पीली मारबत निकलेगी।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार इस वर्ष 2026 में इस मारबत महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप देने की तैयारी भी की जा रही है। इसमें कई देशों के राजदूतों के साथ साथ ही फिल्म जगत से जुड़े हुए कई हस्तियों को भी शामिल किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार नागपुर में आज शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को मारबत महोत्सव को लेकर विशेष आयोजन कि तैयारी की जा रही है। नागपुर शहर की पहचान बन चुकी यह काली पीली मारबत की यह प्राचीन परंपरा पुराने समय से चली आ रही है।

प्रतिवर्ष भाद्रपद मास अमावस्या तिथि पोला पर्व के अवसर पर निकलने वाली इस मारबत को बुराईयों, और समाजिक कुरीतियों के रूप में देखा जाता है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार इस वर्ष 2026 में महानगरपालिका नागपुर के द्वारा इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा के आयोजन को राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विशेष तैयारियां भी की गई हैं।

आज शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को दोपहर में करीब दो बजे नागपुर के नेहरू पुतला चौक से मारबत की यह जुलूस निकलेगा, इस मारबत महोत्सव में महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी, सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। इस मारबत महोत्सव में कई देशों के राजदूत और विदेशी मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया है, इस महोत्सव में फिल्म जगत से जुड़े हुए कई हस्तियां भी उपस्थित रहेंगे ।

प्राप्त जानकारी अनुसार मारबत महोत्सव .जुलूस के दौरान नागपुर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न चौक ,चौराहों पर विभिन्न पारंपरिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे । इस अवसर पर आगंतुक विदेशी मेहमानों को नागपुर की अनूठी लोक सांस्कृतिक परंपरा परिचित करवाने के लिए नागपुर शहर के नेहरू पुतला चौक पर विशेष व्यवस्था भी की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Sep

मेगा ब्लाॅक के कारण विदर्भ और दुरंतो एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार मध्य रेलवे 11 और 12 सितंबर की रात के दौरान टिटवाला रेलवे-स्टेशन पर करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
नागपुर शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक परंपरा काली,पीली मारबत आज निकलेगी
Nagpur11 Sep

नागपुर शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक परंपरा काली,पीली मारबत आज निकलेगी

नागपुर शहर की प्राचीन ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा काली, पीली मारबत आज एक बार फिर देखने को मिलेगी। नागपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
हैदराबाद गौशाला में गोवंश की सुरक्षा पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग भारतीय बजरंग दल
Kheri11 Sep

हैदराबाद गौशाला में गोवंश की सुरक्षा पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग भारतीय बजरंग दल

गोला गोकर्णनाथ खीरी विकासखंड कुम्भी के अंतर्गत ग्राम हैदराबाद स्थित सरकारी गौशाला में गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा और…

पूरी खबर पढ़ें →
धीरावास से देवधाम जोधपुरिया के लिए आठवीं विशाल पदयात्रा आज रवाना, ध्वज की अगुवाई में पैदल यात्री रवाना
Jaipur10 Sep

धीरावास से देवधाम जोधपुरिया के लिए आठवीं विशाल पदयात्रा आज रवाना, ध्वज की अगुवाई में पैदल यात्री रवाना

धीरावास से देवधाम जोधपुरिया के लिए आठवीं विशाल पदयात्रा आज रवाना, ध्वज की अगुवाई में पैदल यात्री रवाना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!