Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

17 सितंबर से 31 दिवसीय सेवा पर्व, डीएम ने तैयारियों को लेकर अफसरों संग की बैठक

12 Sep 2026, 10:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
17 सितंबर से 31 दिवसीय सेवा पर्व, डीएम ने तैयारियों को लेकर अफसरों संग की बैठक - KHERI, उत्तर प्रदेश

लखीमपुर-खीरी, 11 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 31 दिवसीय सेवा पर्व आयोजित किया जाएगा।

इसकी तैयारियों को लेकर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए बैठक का संचालन सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार कर आयोजन स्थल, लाभार्थियों की सहभागिता, प्रचार-प्रसार, संसाधन और विभागीय समन्वय की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान को सामान्य कार्यक्रम के रूप में न लेते हुए पूरी गंभीरता, प्रतिबद्धता और नवाचार के साथ आयोजित किया जाए सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान जिले में 12 प्रमुख कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित होंगे।

17 सितंबर को सेवा दिवस के अवसर पर शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा। इसी दिन ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ अभियान शुरू किया जाएगा।

विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में चित्रकला, भाषण, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी तथा विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक भी होंगे 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत कार्यक्रम होंगे, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं और माताओं का सम्मान तथा हेल्दी बेबी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी इसके साथ ही ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे 17 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों का ‘सुशासन सेवा संवाद’ आयोजित किया जाएगा। ऐतिहासिक स्मारकों पर लेजर शो, तीर्थ स्थलों पर महायज्ञ तथा ग्राम चौपालों और पुस्तकालयों के लोकार्पण जैसे कार्यक्रम भी अभियान में शामिल रहेंगे डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध, व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जाए तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माo सांसद श्री जगदंबिका पाल जी को सांसद रत्न पुरस्कार मिलने के उपरांत जनपद सिद्धार्थनगर में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन दिनांक 13.9.2026 रविवार को
बटालियन रोड का निर्माण शुरू, मकरोनिया को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा
Sagar13 Sep

बटालियन रोड का निर्माण शुरू, मकरोनिया को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti13 Sep

उत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज – फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक सवार की दर्दनाक मौत*

उत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज - फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक…

पूरी खबर पढ़ें →
नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार
Satna13 Sep

नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार

सतना/नागोद। नेशनल हाईवे स्थित ब्लॉक कार्यालय नागौद के सामने का खजलैया तालाब इन दिनों बरसाती खरपतवार, पूजन सामग्री,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kota13 Sep

हिन्दी दिवस पूर्व संध्या पर विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् कोटा शाखा द्वारा हिन्दी दिवस के पूर्व अवसर पर श्री राम मंदिर परिसर, गायत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!