परसोरिया के बेटे ने पहनी BSF की वर्दी, विधायक लारिया ने बढ़ाया हौसला,एक युवा की सफलता बनी पूरे गांव के सपनों की उड़ान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कुछ सफलताएं केवल एक परिवार की खुशियां नहीं होतीं, वे पूरे गांव की आंखों में नए सपने जगा देती हैं। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसोरिया के युवा अनिल अहिरवार का सीमा सुरक्षा बल (BSF) में चयन ऐसी ही गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
प्रशिक्षण पूर्ण कर घर लौटे अनिल के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया पहुंचे।
विधायक लारिया ने अनिल को सम्मानित कर आत्मीयता से प्रोत्साहित किया और राष्ट्रसेवा के इस गौरवपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक लारिया ने क्षेत्र के युवाओं से कहा कि सफलता केवल मंजिल तक पहुंचने का नाम नहीं, बल्कि उस राह पर चलने का नाम है, जिस पर माता-पिता का आशीर्वाद, परिवार की उम्मीदें, शिक्षा का संस्कार, मेहनत का पसीना और राष्ट्रप्रेम साथ चलता है।
उन्होंने कहा कि गांव की मिट्टी से निकलकर जब कोई युवा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए आगे बढ़ता है, तो उसके साथ उसके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा होता है और जन्मभूमि का गौरव भी बढ़ता है। अनिल की सफलता पर विधायक लारिया का परसोरिया पहुंचकर उसके उत्साह को बढ़ाना केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि क्षेत्र के हर युवा के लिए एक विश्वास का संदेश बना,आप आगे बढ़िए, आपकी सफलता में पूरा समाज आपके साथ खड़ा है।
अनिल ने BSF की वर्दी पहनकर परसोरिया का नाम रोशन किया है। उसकी यह उपलब्धि उन असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा है, जिनके भीतर कुछ कर गुजरने का सपना है।
जहां संकल्प मजबूत हो, वहां परिस्थितियां रास्ता रोक नहीं सकतीं। जहां माता-पिता का आशीर्वाद हो, वहां कदम डगमगा नहीं सकते।
और जहां राष्ट्रसेवा का जुनून हो, वहां सफलता की ऊंचाइयां हिमालय से भी आगे होती हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह पड़रिया, पार्षद प्रशांत अहिरवार, परिजन एवं स्वजन उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा के पानीपत मे पुलिस ने 6 साल से फरार 5 हजार के इनामी चैन स्नेचेर को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
करनैलगंज(गोण्डा) | 13 सितंबर 2026 कजरी तीज के धार्मिक पर्व पर करनैलगंज में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।**…
पूरी खबर पढ़ें →
फलोदी पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं वाहनों पर रिफ्लेक्टर अभियान श्री सतनामसिंह आईपीएस,…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले के पॉश इलाके पाल रोड पर सुबह एक पालतू डॉग ने रिटायर्ड पुलिस महानिरीक्षक (IG)…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने आदेश की अनदेखी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।